टॉपिक
DBMS User क्या होता है?
प्रत्येक वह व्यक्ति जो database का उपयोग करता है और उससे लाभ लेता है उसे DBMS user कहते हैं।
DBMS में बहुत से users होते है जिनका अपना एक विशेष कार्य होता है जैसे- कुछ users डेटाबेस को manage, और create करते है, कुछ जो होते है वो डेटाबेस को define करते है।
DBMS users निम्नलिखित होते हैं:-
1. Database Administrator (DBA)
DBA वह व्यक्ति या समुह होता है जो डेटाबेस में किसी भी प्रकार का बदलाव करते है जैसे कि update, delete, और create।
ये वह यूज़र्स होते है जो डेटाबेस से बहुत ज्यादा familiar (परिचित) होते हैं। इनका डेटाबेस पर पूरी तरह से नियंत्रण होता है। DATABASE में किसी भी प्रकार के action के लिए DBA जिम्मेदार होता है।
DBA के निम्नलिखित कार्य होते हैं:-
- यह schema को define करता है और डेटाबेस के तीनों levels को भी control करता है.
- यह डेटाबेस को security प्रदान करता है और केवल authorized users को ही डेटाबेस को access और modify करने की permission देता है.
- इसके पास एक account होता है जिसे super user account कहते हैं.
- यह software और hardware failure के कारण हुए नुकसान को repair करता है.
- यह दूसरे users को technical support भी प्रदान करता है.
2. Database Designers
Database designers वे users होते हैं जो डेटाबेस के structure को design करते हैं. इसमें table, index, view, constraint, trigger और stored procedure सम्मिलित रहते हैं.
ये डेटाबेस में store डेटा को identify करते है और इस डेटा को represent करने के लिए सही structure का चुनाव करते है। Database designers को डेटाबेस users की आवश्यकताओं को जानने के लिए उनके साथ communicate करना पड़ता है।
3. End Users / Naive Users
ये यूज़र्स unsophisticated users होते हैं और इन्हें डेटाबेस के बारें में कोई knowledge नहीं होती लेकिन ये users अपनी daily life में प्रतिदिन database applications का इस्तेमाल करते है.
ये अंतिम users होते है जो application interface की सहायता से डेटाबेस के साथ interact करते हैं. इनको डेटाबेस की designing, access mechanism तथा working के बारें में पता नही होता और ये सिर्फ सिस्टम का प्रयोग task को पूरा करने में करते हैं।
उदाहरण के लिए – Railway के ticket को book करने वाले यूज़र्स naive users होते हैं. किसी bank का clerk भी naive user होता है उसे DBMS की knowledge नहीं होती परन्तु वह database का इस्तेमाल करता है और अपने कार्य को पूरा करता है.
4. Application Programs
ये यूज़र्स programmers होते है जो back end में application programs के लिए code को लिखते हैं.
ये वे यूज़र्स होते है जो डेटाबेस के लिए programs को लिखते है। ये प्रोग्राम सामान्यतया C, Java, C++, JavaScript, PHP तथा अन्य general purpose प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में लिखे जाते हैं। और ये अप्लिकेशन प्रोग्राम्स भिन्न भिन्न प्रकार के कार्य को करने के लिए प्रयोग किये जाते हैं।
Educational, Technology News in Hindi5. Casual Users / Temporary Users
Casual या temporary Users वे यूज़र्स होते हैं जो कभी कभार ही database को access करते हैं. ये कुछ समय के लिए ही डेटाबेस का use करते हैं परन्तु जब भी ये डेटाबेस को access करते हैं तो इन्हें नयी information की जरूरत होती है.
6. Sophisticated Users
ये यूज़र्स scientist, engineer, business analyst हो सकते हैं जो डेटाबेस के साथ familiar (परिचित) होते हैं. ये अपनी जरूरत के अनुसार अपने खुद के database को विकसित करते हैं. ये program code को नहीं लिखते परन्तु ये SQL query को लिख कर डेटाबेस के साथ interact करते हैं.
7. System Analyst
System Analyst वह user होता है जो end users की जरूरतों को analyze करता है. यह check करता है कि end users की सभी जरूरतें पूरी हुई है या नहीं. यह DBMS के feasibility, economic और technical aspects को पूरा करता है.

References:- https://www.geeksforgeeks.org/different-types-of-database-users/
निवेदन:– आपको DBMS Users in Hindi की यह पोस्ट कैसी लगी आप हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें। हमें आपके कमेंट्स का बेसब्री से इन्तजार रहता है। अगर आपका कोई सवाल या कोई suggestions है तो हमें बतायें हम उसको एक या दो दिन के अंदर यहाँ प्रकाशित करेंगे और हाँ पोस्ट को अपने friends और classmates के साथ शेयर जरूर करें। Keep Learning…