Variable क्या है और इसके प्रकार – Variable in Hindi

Variable in Hindi (वेरिएबल क्या होता है?)

Variable एक Storage Area होता है जिसका प्रयोग डेटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है।

Variable में रखा गया data प्रोग्राम के execution के दौरान कभी भी बदला (change) जा सकता है।

जब हम programming करते हैं, तो हमें अलग-अलग तरह के data (जैसे number, name, age आदि) को कहीं ना कहीं store करना होता है। इसी काम के लिए हम variable का उपयोग करते हैं।

उदाहरण:– अगर एक variable का नाम age है, तो पहले उसमें 18 रख सकते हैं और बाद में उसे 20 कर सकते हैं।

Variable Declaration (वेरिएबल डिक्लेरेशन क्या है?)

Variable Declaration का मतलब होता है variable को बनाना (create करना) और उसका नाम तय करना।

आसान शब्दों में कहें तो, “जब हम program में किसी variable का नाम देते हैं और बताते हैं कि इसमें किस प्रकार का data रहेगा, उसे variable declaration कहते हैं।”

उदाहरण:

int x;
float marks;

यहाँ:

  • x एक integer variable है
  • marks एक float variable है

Variable Assignment क्या है?

Variable Assignment का मतलब होता है variable को value देना।

आसान शब्दों में कहें तो, “जब हम variable में कोई data देते हैं, तो उसे variable assignment कहते हैं।”

इसके लिए = (assignment operator) का उपयोग होता है।

उदाहरण:

x = 10;
marks = 85.5;

यहाँ:

  • x में 10 store किया गया
  • marks में 85.5 store किया गया

वेरिएबल के प्रकार (Types of Variable in Hindi)

Variable की अपनी एक सीमा या बाउंड्री होतो है जिसके बाहर वह कार्य नहीं करता है इस सीमा को variable का scope कहते है। Variable अपने स्कोप के आधार पर दो प्रकार का होता है जो निम्नलिखित है:-

  1. Global Variable
  2. Local Variable

1:- Global variable (ग्लोबल वेरिएबल)

Global Variable एक ऐसा वेरिएबल होता है जो कि functions के बाहर declare होता है. Global Variable का प्रयोग सभी functions में हो सकता है.

2:- Local variable (लोकल वेरिएबल)

Local Variable एक वेरिएबल है जो कि function के अन्दर declare होता है. लोकल वेरिएबल का प्रयोग केवल वहां पर होता है जहाँ पर फंक्शन declare होता है.

Global Variable और Local Variable में अंतर

Global VariableLocal Variable
यह Function के बाहर declare होता हैयह Function के अंदर declare होता है
इसे पूरे program में access किया जा सकता हैयह केवल उसी function के अंदर access होता है
इसका scope पूरे program में होता हैइसका scope केवल function तक सीमित होता है
यह Program के पूरे execution तक exist करता हैयह Function के खत्म होते ही खत्म हो जाता है
सभी functions इसे use कर सकते हैंदूसरे functions इसे use नहीं कर सकते
यह Memory ज्यादा समय तक use करता हैयह Memory कम समय के लिए use होती है

निवेदन:- अगर यह पोस्ट आपको पसंद आयी है तो हमें comment के माध्यम से बताये तथा इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ share करें. धन्यवाद.

Leave a Comment