Life Cycle of Applet in Hindi (Applet की लाइफ साइकिल)

Applet एक जावा प्रोग्राम होता है जो वेब ब्राउज़र में रन होता है। जब भी कोई Applet बनता है, तो वह अपने पूरे जीवनकाल (Life Cycle) में 5 महत्वपूर्ण States से होकर गुजरता है।

Applet की life cycle में कुल 5 states और 5 methods होते हैं।

Applet life cycle in Hindi

Applet की Life Cycle के Stages

1. Initial State

जब कोई नया Applet लोड होता है, तो सबसे पहले वह इसी स्टेट में आता है। इसे init() मेथड के द्वारा activate किया जाता है। अपनी पूरी लाइफ में Applet केवल एक बार ही initialize होता है। यहाँ हम variables और objects को set करते हैं।

Syntax:

public void init() {
    // Initialization code
}

2. Running State

जब start() मेथड को call किया जाता है, तो running state शुरू होती है। यह init() के तुरंत बाद या जब यूजर web page को फिर से visit करता है, तब call होता है। इसे कई बार call किया जा सकता है।

Syntax:

public void start() {
    // Action code
}

3. Idle State (Stop State)

जब applet कुछ समय के लिए रुकता है, तो stop() method call होती है।

Syntax:

public void stop() {
    // stop code
}

4. Dead State (Destroy State)

जब applet को पूरी तरह बंद किया जाता है, तो destroy() method call होती है। यह applet को memory से हटा देती है। यह method केवल एक बार execute होती है

Syntax:

public void destroy() {
    // cleanup code
}

5. Display State (Painting)

जब applet को screen पर दिखाना होता है, तो paint() method call होती है। यह output display करने के लिए उपयोग होती है इसे कई बार call किया जा सकता है

Syntax:

public void paint(Graphics g) {
    // display code
}

Applet Methods का क्रम

मेथड (Method)कब Call होता है?कितनी बार Call होता है?
init()जब Applet पहली बार load होता है।केवल एक बार
start()init() के बाद या ब्राउज़र वापस खोलने पर।कई बार
paint()Applet Screen को draw या refresh करने के लिए।कई बार
stop()जब यूजर पेज छोड़कर कहीं और जाता है।कई बार
destroy()जब Applet को मेमोरी से डिलीट करना हो।केवल एक बार

Applet Life Cycle का छोटा प्रोग्राम (Simple Code)

import java.applet.Applet;
import java.awt.Graphics;

/* <applet code="MyLifeCycle" width="300" height="300"></applet> */

public class MyLifeCycle extends Applet {
    public void init() {
        System.out.println("Applet Initialized");
    }
    public void start() {
        System.out.println("Applet Started");
    }
    public void paint(Graphics g) {
        g.drawString("Hello Student, Applet is Running!", 20, 20);
    }
    public void stop() {
        System.out.println("Applet Stopped");
    }
    public void destroy() {
        System.out.println("Applet Destroyed");
    }
}

निवेदन:- अगर आपको “Applet Life Cycle in Hindi” पर यह नोट्स पसंद आए हों, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपके पास भी कोई टॉपिक है, तो हमें E-mail करें: [email protected]। हम उसे आपकी फोटो के साथ यहाँ प्रकाशित करेंगे। पोस्ट को Share करना न भूलें! धन्यवाद।

Leave a Comment