DBMS में डेटा को Table के रूप में स्टोर किया जाता है। एक Table में मौजूद हर एक Horizontal (क्षैतिज) लाइन को हम सामान्य भाषा में ‘Row’ कहते हैं, लेकिन डेटाबेस की तकनीकी भाषा में इसे Tuple कहा जाता है।
आसान शब्दों में कहें तो, “Table में मौजूद हर एक row को Tuple कहा जाता है।”
उदाहरण (Example)
मान लीजिए हमारे पास STUDENT नाम की एक टेबल है जिसमें निम्नलिखित Columns हैं:-
Roll_No, Name, Age, और City
| Roll_No | Name | Age | City |
| 101 | Amit | 20 | Delhi |
| 102 | Rahul | 22 | Mumbai |
यहाँ, पहली लाइन [101, Amit, 20, Delhi] एक Tuple है। यह हमें एक छात्र (अमित) के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर रही है। इसी तरह दूसरी लाइन भी एक अलग Tuple है।
Tuple की मुख्य विशेषताएं (Characteristics of Tuple in Hindi)
एक Tuple की निम्नलिखित विशेषताएं होती हैं:-
- Unique: एक टेबल में कोई भी दो Tuples (Rows) बिल्कुल एक जैसे नहीं होने चाहिए। उन्हें पहचानने के लिए Primary Key का इस्तेमाल किया जाता है।
- Order: टेबल में Tuples का क्रम (ऊपर या नीचे होना) मायने नहीं रखता। डेटा किसी भी क्रम में स्टोर हो सकता है।
- Cardinality: एक टेबल में Tuples की कुल संख्या को उस टेबल की Cardinality कहा जाता है। उदाहरण के लिए, यदि टेबल में 50 छात्रों का डेटा है, तो उसकी Cardinality 50 होगी।
- Atomic Value: एक Tuple के हर सेल (Cell) में केवल एक ही वैल्यू होनी चाहिए।
NOTE:- आपको “Tuple in DBMS in Hindi” पर यह पोस्ट कैसी लगी, हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें। हमें आपके कमेंट्स का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। अगर आपका कोई सवाल या सुझाव (Suggestions) है तो हमें बतायें, हम उसे एक या दो दिन के अंदर यहाँ प्रकाशित करेंगे। और हाँ, जानकारी अच्छी लगी हो तो पोस्ट को शेयर ज़रूर करें!