Pointer क्या है? – Pointer in C in Hindi

Pointer क्या है?

C language में Pointer वह variable होता है जो किसी दूसरे variable का memory address स्टोर करता है।

सरल शब्दों में कहें तो, “Pointer एक variable होता है जो यह बताता है कि memory में data कहाँ रखा हुआ है।”

कंप्यूटर की memory में हर variable एक अलग location पर store होता है और उस location का एक address होता है। Pointer उसी address को अपने अंदर रखता है। इसलिए pointer की मदद से हम memory को सीधे access कर सकते हैं।

Pointer को Declare कैसे करते हैं?

C में pointer declare करने के लिए * symbol का उपयोग किया जाता है।

Syntax

data_type *pointer_name;

Example

int *ptr;

यहाँ:

  • int → pointer किस type के variable का address रखेगा।
  • *ptr → ptr एक pointer variable है।

Pointer का सरल उदाहरण

#include <stdio.h>

int main() {

int a = 10;
int *ptr;

ptr = &a;

printf("a ki value = %d\n", a);
printf("a ka address = %p\n", &a);
printf("Pointer me store address = %p\n", ptr);
printf("Pointer se value = %d\n", *ptr);

return 0;
}

Pointer का प्रयोग करते समय सावधानियाँ (Precautions of Pointer in C)

C language में pointer बहुत महत्वपूर्ण concept है। Pointer की मदद से हम memory को सीधे access कर सकते हैं, जिससे program तेज़ और efficient बनता है। लेकिन यदि pointer का सही तरीके से उपयोग न किया जाए तो program में errors और crashes भी हो सकते हैं।

इसलिए pointer का उपयोग करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। सही pointer program को आसान बनाता है जबकि गलत pointer बड़ी समस्या पैदा कर सकता है।

नीचे pointer से जुड़ी महत्वपूर्ण सावधानियाँ दी गई हैं:-

1. Pointer Variable को declare करते समय * का इस्तेमाल करें

Pointer variable बनाने के लिए उसके पहले star (*) लगाया जाता है।

Example

int *ptr;

यहाँ ptr एक pointer variable है।

2. Pointer को Value दिए बिना उपयोग नहीं करना चाहिए

यदि pointer को कोई address नहीं दिया गया है तो उसमें garbage value होती है।
ऐसे pointer का उपयोग करने से program गलत result दे सकता है।

Example

int *ptr;

यहाँ ptr अभी किसी valid address को point नहीं कर रहा है।

3. Pointer Memory Address को Store करता है

Pointer किसी variable की actual value नहीं बल्कि उसका memory address store करता है।

Example

ptr = &a;

यहाँ &a variable a का address है।

4. Memory Address सामान्य रूप से 0 से शुरू होते हैं

कंप्यूटर की memory बहुत सारे छोटे-छोटे locations में बंटी होती है और हर location का अलग address होता है।
इन addresses की संख्या कंप्यूटर की memory पर निर्भर करती है।

5. & Operator लगाना नहीं भूलना चाहिए

Pointer में सबसे सामान्य गलती & operator भूल जाना है। यदि & नहीं लगाया जाए तो pointer में address store नहीं होगा।

सही तरीका

ptr = &a;

गलत तरीका

ptr = a;

यह गलत है क्योंकि यहाँ address की जगह value store करने की कोशिश की जा रही है।

इसे पढ़ें:- C Language के सभी नोट्स

निवेदन:- आपको Pointer in C in Hindi पोस्ट कैसी लगी हमें comment के द्वारा बताइए तथा इसे अपने दोस्तों के साथ share करें। धन्यवाद।

Leave a Comment