Function in C in Hindi (फंक्शन क्या है?)

C प्रोग्रामिंग में, Function (फंक्शन) कोड का एक ऐसा एक ऐसा block of code होता है, जिसे किसी विशेष काम (Specific Task) को पूरा करने के लिए बनाया जाता है।

जब भी हमें एक काम बार-बार करना होता है, तो हम function बनाकर उसे कई बार call कर सकते हैं। इससे program छोटा, आसान और readable बनता है।

Function के फायदे

  1. Code Reusability – एक बार function लिखने के बाद उसे कई जगह use किया जा सकता है, जिससे बार-बार code लिखने की जरूरत नहीं होती।
  2. Program को छोटा और सरल बनाना – बड़े program को छोटे-छोटे parts (functions) में divide करने से समझना आसान हो जाता है।
  3. Debugging आसान होती है – अगर error आए तो पूरे program की बजाय सिर्फ function में check करना पड़ता है।

Function के मुख्य भाग (Main Parts of Function)

Function के तीन निम्नलिखित parts होते हैं:-

1. Function Declaration

Function को पहले declare किया जाता है।

int sum(int, int);

इसमें function का नाम और parameters बताए जाते हैं।

2. Function Definition

यहाँ actual code लिखा जाता है।

int sum(int a, int b) {
return a + b;
}

यह function दो numbers को जोड़कर result return करता है।

3. Function Call

Function को run करने के लिए call किया जाता है।

result = sum(5, 3);

यहाँ function को call करके value pass की गई है।

इसका Example:-

#include <stdio.h>

int sum(int a, int b); // declaration

int main() {
    int result;
    result = sum(4, 6); // function call
    printf("Sum = %d", result);
    return 0;
}

int sum(int a, int b) { // definition
    return a + b;
}

Types of Function in C in Hindi (फंक्शन के प्रकार)

C programming में functions मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं:-

  1. Built-in Function
  2. User Defined Function
Types of Function in C

1) Built-in Function क्या होते हैं?

Built-in Functions वे functions होते हैं जो पहले से ही C language की library (लाइब्रेरी) में बने होते हैं। हमें इन्हें खुद बनाने की जरूरत नहीं होती, हम सिर्फ इनका नाम लिखकर use (call) कर लेते हैं।

ये functions अलग-अलग header files (.h files) में store रहते हैं।

आसान भाषा में कहें तो जैसे ready-made tools होते हैं, वैसे ही ये ready-made functions होते हैं।

Examples:

  • printf() → output दिखाने के लिए
  • scanf() → input लेने के लिए
  • strcat() → strings को जोड़ने के लिए

2) User Defined Function क्या होते हैं?

User Defined Functions वे functions होते हैं जिन्हें programmer (user) खुद अपनी जरूरत के अनुसार बनाता है।

जब program में कोई काम बार-बार करना हो, तो हम अपना function बनाकर उसे use करते हैं।

आसान भाषा में: “ये custom (खुद के बनाए हुए) functions होते हैं।”

Example:-

अगर हमें बार-बार दो numbers का sum निकालना है, तो हम खुद का function बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:-

निवेदन:- अगर आपको “Function in C and Types in Hindi” की यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment