DBMS Architecture वह structure होता है जो यह बताता है कि Database किस प्रकार काम करता है और users, applications तथा database के बीच communication कैसे होता है।
दूसरे शब्दों में कहें तो, “DBMS Architecture यह define करता है कि data को किस प्रकार store, manage और access किया जाता है।”
DBMS Architecture का मुख्य उद्देश्य:
- Data को efficiently manage करना
- Security और control प्रदान करना
- Multiple users को support करना
DBMS में data को अलग-अलग स्तरों पर manage करने के लिए Three Schema Architecture का उपयोग किया जाता है।
Three Schema Architecture in DBMS in Hindi
Three Schema Architecture DBMS का एक महत्वपूर्ण model है, जिसमें database को 3 अलग-अलग levels (schema) में divide किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य Data Abstraction और Data Independence प्रदान करना होता है।

इसमें तीन levels होते हैं:-
1. Physical Level / Internal Level
- यह level यह describe करता है कि DBMS में data physically कैसे store होता है।
- इसमें storage techniques शामिल होती हैं जैसे:
- Indexing
- B-Tree
- Hashing
- यह abstraction का सबसे निचला स्तर (Lowest Level) होता है।
- इस level पर data की actual storage detail होती है जैसे files, blocks आदि।
2. Conceptual Level / Logical Level
- यह abstraction का अगला ऊँचा स्तर (Next Highest Level) होता है। मतलब यह बीच का level होता है।
- यह level बताता है कि database में क्या data store है और उनके बीच relationship क्या है।
- इसमें database का पूरा logical structure define होता है जैसे:
- Tables
- Attributes (Fields)
- Relationships
- यह level मुख्य रूप से Database Administrator (DBA) के लिए होता है।
3. External Level / View Level
- यह abstraction का सबसे ऊँचा स्तर (Highest Level) होता है।
- इस level पर user को database का केवल वही हिस्सा दिखाया जाता है जो उसके काम का होता है।
- ज्यादातर users पूरे database को access नहीं करते, बल्कि सिर्फ specific data ही देखते हैं।
- यह level अलग-अलग User Groups के लिए अलग-अलग Views प्रदान करता है।
- एक database के कई different views हो सकते हैं।
निवेदन:- हमें उम्मीद है कि DBMS Architecture in Hindi पर यह जानकारी आपके लिए मददगार रही होगी। आपको यह पोस्ट कैसी लगी? अपनी राय Comment में जरूर दें। इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ Share करना न भूलें! धन्यवाद।