Entity और Entity Set क्या है? (Entity & Entity Set in DBMS in Hindi)

DBMS में Entity और Entity Set सबसे महत्वपूर्ण Topics हैं। आइए इन्हें आसान भाषा में समझते हैं:-

Entity क्या है? (What is Entity in DBMS in Hindi)

Entity कोई भी real-world object होता है जिसे database में store किया जा सकता है।

आसान शब्दों में कहें तो, “कोई भी ऐसी वस्तु (object) जिसके बारे में हम data store करते हैं, उसे Entity कहते हैं।”

Entity के उदाहरण (Examples)

  • Student
  • Teacher
  • Employee
  • Product

जैसे: “Rohit” एक student है → यह एक Entity है

हर Entity के पास अपनी कुछ विशेषताएं होती हैं जिन्हें हम Attributes कहते हैं (जैसे छात्र का नाम, रोल नंबर आदि)।

Entity Set क्या है? (What is Entity Set in DBMS)

Entity Set एक ही प्रकार की Entities (वस्तुओं) का समूह होता है, जो समान Properties (गुण) share करती हैं

आसान शब्दों में कहें तो, “जब बहुत सारें एक जैसे objects (entities) को एक साथ group किया जाता है, तो उसे Entity Set कहते हैं।”

Entity Set का उदाहरण (Example)

मान लीजिए एक College का डेटाबेस है, तो उसे हम इस तरह समझेंगे:

  • Entity: राम, श्याम और अजय अलग-अलग ‘Student’ हैं। यहाँ हर एक व्यक्ति अपने आप में एक Entity है।
  • Entity Set: जब हम कॉलेज के इन सभी छात्रों को एक ग्रुप में देखते हैं, तो उसे STUDENT Entity Set कहा जाएगा।

Entity और Entity Set में अंतर (Difference)

इनके मध्य अंतर को हम नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।

EntityEntity Set
यह एक single object होता हैयह कई entities का समूह होता है
यह real-world object को दर्शाता है (जैसे – एक Student)यह same type के objects का collection होता है (जैसे – सभी Students)
इसमें केवल एक instance होता हैइसमें multiple instances होते हैं
यह specific और unique होता हैयह general group को represent करता है
यह Entity Set का हिस्सा होता हैयह कई Entities से मिलकर बना होता है

इसे भी पढ़ें:- DBMS क्या है और इसके फायदे

Leave a Comment