किसी एक विशेष समय (Particular Moment) पर डेटाबेस में जो डेटा मौजूद होता है, उसे ही Instance कहा जाता है।
दूसरे शब्दों में कहें तो, “किसी विशेष समय पर Database में data का स्टोर होना Instance कहलाता है।”
Instance को “Current State” या “Database State” भी कहा जाता है क्योंकि डेटाबेस में जैसे ही कोई बदलाव (Add/Delete/Update) होता है, उसका Instance तुरंत बदल जाता है।
उदाहरण के तौर पर: मान लीजिए आपके पास ‘School’ नाम का एक डेटाबेस है और उसमें ‘Student’ नाम की एक टेबल है।
- आज सुबह 10 बजे: टेबल में 50 छात्रों के रिकॉर्ड थे। (यह उस समय का Instance है)।
- आज दोपहर 2 बजे: आपने 10 नए छात्रों के रिकॉर्ड और जोड़ दिए। अब डेटाबेस में 60 रिकॉर्ड हो गए। (यह अब नया Instance बन गया)।
Instance शब्द का प्रयोग पूरे Database Environment के लिए भी किया जाता है, जिसमें DBMS Software, Tables तथा अन्य functionalities शामिल होती हैं।
Difference between Schema and Instance in Hindi ( Schema और Instance के बीच अंतर )
| Schema | Instance |
|---|---|
| यह Database का पूरा Description (विवरण) होता है | यह किसी विशेष समय में Database में store data का Collection (संग्रह) होता है |
| पूरे Database के लिए Schema एक ही होती है | Instance में data को Add, Update, Delete किया जा सकता है |
| यह बार-बार नहीं बदलता (Stable रहता है) | यह लगातार बदलता रहता है |
| यह Database के Structure (Design) को दर्शाता है | यह actual data (real-time data) को दर्शाता है |
Instance की विशेषताएं (Characteristics of Instance)
- Instance किसी विशेष समय पर database की स्थिति (Current State) को दर्शाता है।
- यह समय के साथ बदलता रहता है (Dynamic होता है)।
- इसमें data को Add, Update और Delete किया जा सकता है।
- Instance हमेशा database के actual data को दिखाता है, ना कि उसका design।
- यह database के use के अनुसार लगातार modify होता रहता है।