- Database Schema, डेटाबेस का एक Logical Representation (लॉजिकल प्रस्तुतिकरण) होता है जो यह दिखाता है कि डेटाबेस में data किस तरीके से store हुआ है।
- आसान शब्दों में कहें तो, “डेटाबेस स्कीमा, पूरे डेटाबेस का एक डिज़ाइन है जो यह बताता है कि डेटाबेस का Structure (ढांचा) कैसा होगा।.”
- Database Schema हमें यह बताता है कि database में data किस तरीके से store हुआ है और उनके बीच relationship कैसी है।
- डेटाबेस स्कीमा में Tables, Views, Fields (Columns), Keys और Relationships शामिल होते हैं।
- डेटाबेस स्कीमा को डेटाबेस डिज़ाइनर के द्वारा डिज़ाइन किया जाता है जिससे कि यूजर आसानी से डेटाबेस को समझ सकें और डेटाबेस को आसानी से प्रयोग कर सके।
- सामान्य रूप से डेटाबेस स्कीमा की जानकारी Data Dictionary में स्टोर रहती है।
डेटाबेस स्कीमा का उद्देश्य (Objectives of Database Schema)
डेटाबेस स्कीमा बनाने के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं:-
1:- Tables के Structure की पहचान करना
Database Schema का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक Table के विभिन्न Rows (Records) और Columns (Fields) की पहचान करना होता है।
2:- Relationship को बताना
Database Schema यह भी बताता है यह यह बताता है कि डेटाबेस के अलग-अलग tables एक-दूसरे से किस प्रकार जुड़े हुए हैं।
3:- Constraints को define करना
यह DBMS में Constraints (Rules) की पहचान करने में मदद करता है, जिससे database में सही और valid data ही store हो।
Subschema क्या है? (What is Subschema in Hindi)
Subschema, Database Schema का एक subset (छोटा हिस्सा) होता है।
Subschema में भी Database Schema की तरह समान properties (गुणधर्म) मौजूद होती हैं, लेकिन यह पूरे database की बजाय केवल कुछ विशेष data या part को दिखाता है, जो किसी एक User के लिए जरूरी होता है।
Types of Database Schema in Hindi – डेटाबेस स्कीमा के प्रकार
डेटाबेस स्कीमा के तीन प्रकार होते हैं:-
- Physical Database Schema
- Logical Database Schema
- View Database Schema

1:- Physical Database Schema (फिजिकल डेटाबेस स्कीमा)
फिजिकल डेटाबेस स्कीमा यूजर को यह बताता है कि स्टोरेज डिवाइस में डेटा को किस प्रकार स्टोर किया जाता है.
Physical database schema यह परिभाषित करता है कि डेटा को database में किस प्रकार प्रस्तुत किया जाता है तथा डेटा को किस प्रकार स्टोर किया जाता है.
2:- Logical Database Schema (लॉजिकल डेटाबेस स्कीमा)
लॉजिकल डेटाबेस स्कीमा ऐसे सभी logical constraints को परिभाषित करती है जो कि डेटा को स्टोर करने में लागू किये जाते हैं। एक लॉजिकल डेटाबेस स्कीमा, डेटा का conceptual model होती है।
3:- View Database Schema (व्यू डेटाबेस स्कीमा)
यह डेटाबेस का view level डिज़ाइन होता है. यह end user और database के मध्य होने वाले इंटरेक्शन के बारें में जानकारी प्रदान करता है.
इसे पढ़ें:-
Difference between Physical & Logical Database Schema in Hindi – फिजिकल और लॉजिकल डेटाबेस स्कीमा में अंतर
| Physical Schema | Logical Schema |
|---|---|
| इसमें attributes शामिल नहीं रहता है. | इसमें attributes शामिल रहता है. |
| यह primary key और secondary key दोनों मौजूद रहती हैं. | इसमें भी primary key और secondary key दोनों मौजूद रहती हैं. |
| यह column name और उनके data type को शामिल किये रहता है. | यह column name और उनके data type को शामिल नहीं करता है. |
निवेदन:- यह पोस्ट आपको कैसी लगी? अपनी राय नीचे comment में ज़रूर बताएं। आपके feedback से हमें और बेहतर content बनाने में मदद मिलती है, इसलिए आपके comments हमारे लिए बहुत important हैं।
अगर आपका कोई सवाल या suggestion है, तो जरूर लिखें। हम जल्द से जल्द उसका जवाब देने की कोशिश करेंगे और अगर पोस्ट useful लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ share करना मत भूलिए। धन्यवाद।