MySQL क्या है? | MySQL in Hindi

MySQL क्या है?

MySQL एक Relational Database Management System (RDBMS) है, जिसका उपयोग data को store, manage और retrieve करने के लिए किया जाता है।

MySQL का पूरा नाम My Structured Query Language होता है। इसका प्रयोग XAMPP और WAMPP जैसे प्रसिद्ध web servers पर किया जाता है।

MySQL को Oracle कंपनी के द्वारा maintain किया जाता है और यह SQL (Structured Query Language) पर आधारित है।

MySQL एक open source DBMS है, इसलिए इसका इस्तेमाल free में कोई भी कर सकता है। इसका इस्तेमाल Facebook, Google, Amazon जैसी websites भी करती हैं।

MySQL एक Relational DBMS है। मतलब data को एक ही table में रखने के बजाय अलग-अलग tables में रखा जाता है और उनके बीच relation बनाया जाता है।

कई बार ऐसा होता है की बहुत से छात्र MySQL और SQL में confuse हो जाते है, और MySQL को भी एक Language समझ लेते है। लेकिन मैं आपको बताना चाहूँगा की ऐसा बिलकुल नहीं है। SQL एक language है। जबकि MySQL एक DBMS है, जो database को manage करता है।

Characteristics of MySQL in Hindi – MySQL की विशेषताएं

MySQL की विशेषताएं निम्नलिखित हैं:-

  1. MySQL को C और C++ में बनाया गया है, इसलिए यह तेज़ और सही तरीके से काम करता है।

  2. यह Java, PHP और Python जैसी languages के साथ आसानी से काम करता है, इसलिए यह websites और apps बनाने में मदद करता है।

  3. यह बहुत ज्यादा data को भी जल्दी handle कर लेता है, जिससे application slow नहीं होती।

  4. यह Windows, Linux और macOS जैसे अलग-अलग systems पर चल सकता है, इसलिए इसे कहीं भी use करना आसान है।

  5. यह एक समय में बहुत सारें काम कर सकता है, जिससे इसकी speed और performance अच्छी रहती है।

  6. इसमें एक ही समय में कई लोग (users) डेटाबेस को use कर सकते हैं, जिससे team में काम करना आसान हो जाता है।

  7. इसमें अलग-अलग storage options (जैसे InnoDB) होते हैं, जिससे जरूरत के हिसाब से data को manage किया जा सकता है।

  8. इसे अलग-अलग devices में आसानी से install और run किया जा सकता है।

  9. यह कई tables को जोड़कर (join करके) जल्दी data निकाल सकता है, जिससे मुश्किल queries भी आसानी से चल जाती हैं।

  10. इसमें client और server अलग-अलग होते हैं, जिससे data सुरक्षित रहता है और access करना आसान होता है।

MySQL का उदाहरण

मान लीजिए हमारे पास एक Student नाम का database table है, जिसमें students की जानकारी store की गई है और हमें सभी students के data को देखना है।

IDNameClassCity
1Rahul10thDelhi
2Aman12thMumbai
3Neha11thJaipur

यह टेबल MySQL में store है।

Data देखने का उदाहरण (SELECT)

अगर हमें पूरा data देखना है, तो हम यह SQL query लिखते हैं:-

SELECT * FROM Student;

इससे table का पूरा डेटा show हो जाएगा।

    Architecture of MySQL in Hindi – MySQL का आर्किटेक्चर

    MySQL एक Client/Server architecture का प्रयोग करता है। इस तरह के architecture में एक server होता है। ये server कुछ services provide करता है जैसे की MySQL के case में data का access provide करना, data को fetch करके present करना और data पर कई तरह की processing करना आदि। Server के अलावा इस तरह के architecture में clients भी होते है जो की इन services को use करते है।

    Server और clients के बीच कनेक्शन को communication protocols के द्वारा establish (स्थापित) किया जाता है। इन सब के बारे में नीचे explain किया जा रहा है।

    mysql architecture in hindi (1)
    MySQL का आर्किटेक्चर

    Server (सर्वर) –

    mysqld MySQL का database server program है। Server data के access को control करता है। MySQL database server data के logical representation (tables) और physical representation (data on disk) के बीच में mapping को handle करता है। MySQL server multi-threaded है। ये कई clients के साथ में connection establish करता है और उन्हें service provide करता है। 

    Clients (क्लाइंट)

    Clients वो program होते है जो server से communicate करते है। पहले client server के साथ connection establish करता है उसके बाद ही वह database के साथ कुछ tasks perform कर सकता है। किसी भी computer को client बनाने के लिए आप उस पर MySQL command prompt client program install कर सकते है। एक ही computer server भी हो सकता है और client भी हो सकता है। 

    Communication protocols (कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल) –  

    MySQL clients और server एक दूसरे के साथ interact करने के लिए कुछ communication protocols का इस्तेमाल करते है। ये protocols clients और server के बीच में bridge का काम करते है। इनके बारे में नीचे दिया जा रहा है। 

    TCP/IP

    यह प्रोटोकॉल data और server के बीच में connection स्थापित करता है और data को ट्रान्सफर करता है।   

    Unix Socket (यूनिक्स सॉकेट)

     ये protocol एक system की ही कई processes के बीच में bi-directional communication स्थापित करता है। 

    SQL और MySQL के बीच अंतर (Difference)

    SQLMySQL
    SQL एक language है (Structured Query Language) जिसका उपयोग database से data access करने के लिए होता है।MySQL एक software (DBMS) है जो database को store और manage करता है।
    SQL का उपयोग queries लिखने के लिए किया जाता है जैसे SELECT, INSERT आदि।MySQL इन queries को execute करके result देता है।
    SQL एक standard language है, इसे कई database systems में use किया जाता है।MySQL एक specific database system है।
    SQL खुद data store नहीं करता, यह सिर्फ data पर operations करता है।MySQL data को physically store करता है और manage करता है।
    SQL को सीखना जरूरी है ताकि database से interact कर सकें।MySQL को use करने के लिए SQL का knowledge जरूरी होता है।

    References:- https://www.geeksforgeeks.org/mysql-common-mysql-queries/

    निवेदन:- अगर आपके लिए यह article उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये और आपके इससे related कोई भी questions हैं तो आप नीचे कमेंट करके बता सकते हैं. आपका कोई सुझाव हो तो उसे भी आप नीचे comment करके बता सकते हैं.

    Leave a Comment