रिलेशनल मॉडल क्या है? (What is Relational Model in DBMS in Hindi)

Relational Model एक ऐसा data model है जो यह बताता है कि relational database में data किस प्रकार store और organize किया जाता है।

रिलेशनल डेटाबेस में डेटा को Table (Relation) में स्टोर किया जाता है। एक Table जो है वह columns तथा rows से मिलकर बनी होती है।

Relational Model को साल 1970 में IBM के वैज्ञानिक E.F. Codd ने विकसित किया था।

Relational Model में data को store करने के लिए SQL (Structured Query Language) का उपयोग किया जाता है।

Relational model दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला डेटा मॉडल है क्योंकि यह बहुत ही सरल और Logical है, जिससे Programmers इसमें आसानी से काम कर सकते हैं।

Advantages of Relational Model in Hindi (रिलेशनल मॉडल के फायदे)

Relational Model के फायदे निम्नलिखित हैं:-

  • Relational Model बहुत सरल और आसान होता है, इसलिए beginners भी इसे आसानी से सीख सकते हैं।
  • इसमें data को tables (rows और columns) में store किया जाता है, जिससे डेटा organized रहता है।
  • इसमें data redundancy (duplicate data) कम होती है, जिससे storage बचता है।
  • यह data integrity और consistency को maintain करता है।
  • इसमें data को access करने के लिए SQL language का उपयोग किया जाता है, जो powerful और आसान है।
  • इसमें data security बेहतर होती है, क्योंकि access control आसानी से लागू किया जा सकता है।
  • यह मॉडल flexible होता है, यानी जरूरत के अनुसार table structure में बदलाव किया जा सकता है।
  • इसमें data को आसानी से retrieve (निकाल) किया जा सकता है।

Disadvantages of Relational Model in Hindi (रिलेशनल मॉडल के नुकसान)

Relational Model के नुकसान निम्नलिखित हैं:-

  • बड़े और complex database में इसका performance धीमा हो सकता है।
  • इसमें बहुत ज्यादा tables होने पर management कठिन हो जाता है।
  • relational model को design करने के लिए skilled person (expert) की जरूरत होती है।
  • complex queries लिखना beginners के लिए थोड़ा कठिन हो सकता है।
  • इसमें hardware और software cost ज्यादा हो सकती है।
  • non-structured data (जैसे images, videos) को handle करना कठिन होता है।
  • बहुत बड़े data (Big Data) के लिए यह हमेशा best option नहीं होता।

उदाहरण (Example of Relational Model)

मान लीजिए एक STUDENT table है:

IDNAMEAGEPHONE
1Ravi197503346932
2Pankaj187011485583
3Kamal218475960351
4Himanshu178954714748
5Yogesh20NULL

Relational Model के मुख्य Concepts

आइये अब ऊपर दी गई table को देखकर रिलेशनल मॉडल की शब्दावली (Terminology) को समझते हैं:-

1. Attribute

Attribute वह property होती है जो table को define करती है। जैसे: ID, NAME, AGE, PHONE

2. Tuple

Table की हर एक row को tuple कहते हैं। ऊपर table में कुल 5 tuples हैं

3. Degree

Table में attributes (columns) की संख्या को degree कहते हैं। इस table की degree = 4

4. Cardinality

Table में rows (tuples) की संख्या को cardinality कहते हैं। इस table की cardinality = 5

5. Column

Column किसी एक attribute की सभी values को दर्शाता है। जैसे पूरी ID column

6. NULL Value

जब किसी field में value उपलब्ध नहीं होती, तो उसे NULL कहते हैं। जैसे: Yogesh का phone NULL है

7. Relation Schema

Relation schema table का structure बताता है। उदाहरण: STUDENT (ID, NAME, AGE, PHONE)

Relational Model Constraints क्या होते हैं?

हर table पर कुछ rules लागू होते हैं, जिन्हें constraints कहते हैं।

  1. Key Constraints
  2. Domain Constraints
  3. Referential Integrity Constraints

ये constraints डेटा को सही और consistent बनाए रखते हैं।

1:- Key Constraints: यह सुनिश्चित करता है कि टेबल में हर रिकॉर्ड को Primary Key के जरिए अलग (Unique) पहचाना जा सके।

2:- Domain Constraints: यह Column के डेटा टाइप और नियमों (जैसे Age कॉलम में Text नहीं आ सकता) को तय करता है।

3:- Referential Integrity Constraints: यह Foreign key के जरिए दो Tables के बीच सही संबंध (Relationship) बनाए रखता है।

निवेदन:- अगर आपको Relational Model in Hindi की यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो हमें Comment के द्वारा बताइये तथा इसे अपने दोस्तों के साथ share करें. 

Leave a Comment