कंट्रोल स्टेटमेंट क्या है? – Control Statement (structure) in Hindi

प्रोग्रामिंग भाषा में, प्रोग्राम के execution के flow को नियंत्रित करने के लिए जो Statements या Structures प्रयोग किये जाते है उन्हें Control Statements या Control Structures कहते है।

दूसरे शब्दों में कहें तो, “Control Statement ऐसे statements होते हैं जो program के flow (चलने के क्रम) को control करते हैं। यानी program में कौन-सा code कब और कितनी बार चलेगा, यह Control Statements तय करते हैं।”

Control Statements दो प्रकार के होते है:-

  1. Conditional statements
  2. Loop statements

1- Conditional Statements

ये निम्नलिखित प्रकार के होते है.

(a)- if statement

if statement एक control statement है जिसका प्रयोग एक विशेष कंडीशन को test करने के लिए किया जाता है. इसमें कंडीशन केवल एक बार execute होती है जब कंडीशन सत्य होती है.

syntax-

if (condition)
{
statements;
}
if statement in Hindi
if statement का चित्र

(b)- if-else statements

किसी विशेष कंडीशन को test करने के लिए if-else statement का प्रयोग किया जाता है. यदि कंडीशन सत्य है तो if statement को execute किया जाता है अगर कंडीशन असत्य है तो else statement को execute किया जाता है.

Syntax:-

if(condition)
{
statement
}
else
{
statement
}
if else statement in Hindi
if else का चित्र

(c)- Switch statement

switch statement एक multi-way branch स्टेटमेंट है.
यह statement एक selection स्टेटमेंट जो कि एक प्रोग्राम के execution के लिए विभिन्न paths को डिफाइन करता है.
यह if-else स्टेटमेंट के लिए विकल्प के तौर पर कार्य करता है.

Syntax

switch(variable)
{
case constant 1;
statements(s);
break:
case constant 2;
statement(s);
break;
case constant 3;
statement(s);
break;
-----------
default
statement(s);
}
switch statement in hindi
स्विच स्टेटमेंट का चित्र

(2)- Loop statements (लूप स्टेटमेंट्स)

Loop के द्वारा हम किसी एक स्टेटमेंट या बहुत सारें स्टेटमेंट्स को एक से ज्यादा बार execute कर सकते है जब तक कि condition को प्राप्त नहीं कर लिया जाता.

loop स्टेटमेंट निम्लिखित प्रकार के होते है:-

  1. while loop
  2. do-while loop
  3. for loop

1- while loop

while loop एक entry-controlled लूप है. इसमें स्टेटमेंट तब तक लगातार execute होते रहता है जब तक कि एक condition सत्य(true) नहीं हो जाती है. यह सबसे पहले condition की जांच करती है और बाद में स्टेटमेंट को execute करती है.

Syntax

while(condition)
{
statement1;
statement2;
-------------
}


image

2- do-while loop

यह loop एक exit-controlled लूप है. यह लूप भी while लूप की तरह ही है परन्तु यह पहले स्टेटमेंट को execute करता है तथा बाद में condition की जांच करता है.

यह loop यह सुनिश्चित करता है कि प्रोग्राम को कम से कम एक बार execute किया गया है.

Syntax

do
{
Statement1;
Statement2;
--------------
}
While (condition);



image

3- For Loop

यह एक entry controlled लूप है. इसमें स्टेटमेंट तब तक execute होता है जब तक कि condition सत्य नही हो जाती है. यह loop तीन घटकों initialization स्टेटमेंट, boolean स्टेटमेंट तथा increment/decrement स्टेटमेंट से मिलकर बना होता है.

Syntax

for(initial condition, test condition; incrementor or decrementor)
{
statement1;
statement2;
}


image
Fig:-for loop flowchart

अन्य स्टेटमेंट्स:- इनके अलावा कुछ और भी स्टेटमेंट्स है जो निम्न है:-

  1. Break statement
  2. Continue statement

1- Break statement

इस स्टेटमेंट का प्रयोग switch स्टेटमेंट में स्टेटमेंट के अनुक्रम(sequence) को समाप्त करने के लिए किया जाता है तथा किसी loop को तुरंत exit करने के लिए किया जाता है.

Syntax

break;


image

2- Continue statement

continue स्टेटमेंट का प्रयोग तब किया जाता है जब हम loop को लगातार अगले iteration के साथ run करना चाहते है तथा वर्तमान iteration के लिए लूप के अन्य स्टेटमेंट्स को skip करना चाहते है.

Syntax

continue;


image

Fig:-continue flowchart

इसे पढ़ें:-

निवेदन:- अगर आपको Control Statement (Structure) in Hindi यह पोस्ट पसंद आई है तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बताइए तथा अपने दोस्तों के साथ इसे share करें.

Leave a Comment