Candlestick Pattern PDF in Hindi Download

अगर आप Share Market या Trading सीखना शुरू कर रहे हैं, तो Candlestick Pattern समझना बहुत जरूरी है। यह एक ऐसा chart system है जो price movement को visually (चित्रों के रूप में) दिखाता है और traders को सही decision लेने में मदद करता है।

अगर आप इसे सही तरीके से समझ लेते हैं, तो आप market का trend, entry point और exit point आसानी से पहचान सकते हैं और Stock Market में बहुत successful हो सकते हैं।

अगर आप भी Trading सीखना चाहते हैं, तो हमने नीचे आपके लिए एक बेहतरीन Candlestick Pattern PDF (Hindi) दी है। आप दिए गए बटन पर क्लिक करके इसे Free में डाउनलोड कर सकते हैं।

Candlestick Pattern क्या है?

Candlestick Pattern एक visual तरीका है जिससे किसी stock या asset के price movement को समझा जाता है।

इसमें हर candle चार चीजें दिखाती है:-

  1. Open Price
  2. High Price
  3. Low Price
  4. Close Price

एक candle से यह भी पता चलता है कि buyers ज्यादा strong थे या sellers।

Candlestick के Parts

हर candle तीन main हिस्सों में होती है:-

  1. Body: यह दिखाता है कि शेयर का Price कहाँ से खुला (Open) और कहाँ बंद (Close) हुआ।
  2. Wick / Shadow (ऊपर-नीचे की पतली लाइन): यह बताती है कि उस तय समय में Price सबसे ऊपर (Highest) और सबसे नीचे (Lowest) कहाँ तक गया था।
  3. Color (रंग): यह दो रंग दिखाता है:- Green और Red।
    Green (Bullish): मतलब शेयर का Price बढ़ा है (Buyers मजबूत हैं)। Red (Bearish): मतलब शेयर का प्राइस गिरा है (Sellers मजबूत हैं)।

Candlestick Pattern PDF की जानकारी

InformationDetail
TitleCandlestick Pattern Guide PDF
Languageहिंदी + English
Pages57 पेज
File Size3.5 MB
QualityHigh HD Quality

Candlestick Pattern क्यों important है?

ट्रेडिंग में Candlestick Patterns इतने ज़रूरी इसलिए हैं क्योंकि ये आपको “Market Psychology” (मार्केट का मूड) समझने में मदद करते हैं। इसके कुछ बड़े फायदे निम्नलिखित हैं:-

  • Trend Identification: मार्केट ऊपर जा रहा है (Uptrend) या नीचे (Downtrend), यह कैंडल देखकर तुरंत पता चल जाता है।
  • Entry-Exit Decision: Buy और Sell का सही time जानना
  • Support & Resistance: मार्केट कहाँ जाकर रुकेगा या कहाँ से ऊपर जाएगा।

कैंडलस्टिक पैटर्न के मुख्य प्रकार (Types of Candlestick Pattern in Hindi)

Candlestick Pattern के प्रकार निम्नलिखित हैं:-

1. Single Candlestick Patterns

Single Candlestick Patterns सिर्फ एक कैंडल से बनते हैं, लेकिन इनके Signals बहुत पावरफुल होते हैं।

  • Doji – यह तब बनता है जब Open और Close प्राइस लगभग एक बराबर हो। इसका मतलब है मार्केट में कंफ्यूजन है। अगर यह ट्रेंड के आखिर में दिखे, तो यह मार्केट पलटने (Reversal) का इशारा हो सकता है।
  • Hammer – यह एक Bullish (तेज़ी का) सिग्नल है। इसकी Body छोटी और नीचे की पूंछ (Wick) लंबी होती है। मतलब Sellers ने Price गिराने की कोशिश की, लेकिन Buyers ने वापस उसे ऊपर खींच लिया।
  • Shooting Star – यह Hammer का बिल्कुल उल्टा होता है। इसमें लंबी Wick ऊपर की तरफ होती है। अगर मार्केट ऊपर जा रहा हो और यह बन जाए, तो समझो अब गिरावट (Bearish Reversal) आ सकती है।
  • Spinning Top – यह बताता है कि Market में Uncertainty (अनिश्चितता) है। Buyers और Sellers दोनों बराबर की टक्कर दे रहे हैं।

2. Multiple Candlestick Patterns

Multiple Candlestick Patterns दो या तीन Candles से मिलकर बनते हैं और ज्यादा अच्छी जानकारी देते हैं।

  • Bullish Engulfing: जब एक छोटी लाल कैंडल के बाद एक बड़ी हरी कैंडल आती है जो लाल वाली को पूरी तरह Cover कर लेती है। यह बताता है कि अब buyers पूरी तरह से control में हैं।
  • Bearish Engulfing: यह Bullish Engulfing का उल्टा होता है। जब बड़ी लाल कैंडल, छोटी हरी कैंडल को Cover कर ले, तो समझ जाएं कि अब Sellers मजबूत हो गए हैं और मार्केट गिर सकता है।
  • Morning Star: यह 3 Candles का set है – पहली लाल, दूसरी छोटी (Doji/Hammer) और तीसरी बड़ी हरी। यह गिरते हुए मार्केट में एक बहुत मजबूत Uptrend का सिग्नल है।
  • Evening Star: यह Morning Star का उल्टा है। यह बढ़ते हुए मार्केट (Uptrend) के बाद गिरावट (Downtrend) आने का संकेत देता है।

Candlestick Patterns को सही से कैसे पढ़ें?

Chart पढ़ना कोई जादू नहीं है, यह बस Practice और Observation का खेल है:-

  • Trend को पहले समझें।
  • Volume का ध्यान रखें।
  • Support और Resistance levels देखें।
  • Confirmation के लिए अगली candle का इंतज़ार करें।

Candlestick Pattern सीखने के फायदे

Candlestick Pattern के फायदे निम्नलिखित हैं :-

  1. इससे बेहतर decision लेने में मदद मिलती है।
  2. यह Risk कम करने में मदद करता है।
  3. इससे Market behaviour समझ आता है।
  4. इससे हमारी Entry और exit timing बेहतर होती है।
  5. इसे समझना आसान है और इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

निवेदन:- क्या आपको Candlestick Pattern PDF in Hindi की यह पोस्ट helpful लगी? इसे अपने उन दोस्तों के साथ WhatsApp और Telegram पर जरूर शेयर करें जो शेयर मार्केट सीखना चाहते हैं। साथ ही, Comments में बताएं कि आप Candlestick Pattern क्यों सीखना चाहते हैं। धन्यवाद।

Leave a Comment