SQL Constraints in Hindi – DBMS

SQL में, Constraints कुछ rules होते हैं जो डेटाबेस में डेटा को सही तरीके से insert, update, या delete करने में मदद करते हैं। ये rules ये सुनिश्चित करते हैं कि डेटाबेस में किसी तरह का कोई गलत डेटा insert नया हो।

दूसरे शब्दों में कहें तो, “SQL Constraints वे नियम होते हैं जो table की columns पर apply किए जाते हैं। ये नियम यह सुनिश्चित करते हैं कि डेटाबेस में जो डेटा store किया जा रहा है, वह सही (accurate) और विश्वसनीय (reliable) हो। अगर कोई user इन rules को follow नहीं करता है, तो डेटाबेस उस operation को reject कर देता है।”

Types of SQL Constraints in Hindi – इसके प्रकार

SQL Constraints निम्नलिखित प्रकार के होते हैं:-

1. NOT NULL Constraint

NOT NULL constraint यह सुनिश्चित करता है कि किसी column में NULL value स्टोर नहीं की जा सकती। मतलब, उस column में हमेशा कुछ न कुछ value होनी चाहिए।

example:-

CREATE TABLE Students (
    StudentID int NOT NULL,
    Name varchar(255) NOT NULL,
    Age int
);

इस उदाहरण में, StudentID और Name कॉलम में NULL value नहीं डाली जा सकती, लेकिन Age कॉलम में NULL value डाल सकते हैं।

2. UNIQUE Constraint

UNIQUE Constraint यह सुनिश्चित करता है कि किसी column में स्टोर की गई values एक दूसरे से यूनिक हों। मतलब, कोई duplicate value नहीं हो सकती।

Example:

CREATE TABLE Employees (
    EmployeeID int UNIQUE,
    Email varchar(255) UNIQUE
);

इस उदाहरण में, EmployeeID और Email columns में सभी values यूनिक होनी चाहिए।

3. PRIMARY KEY Constraint

यह NOT NULL और UNIQUE constraints का एक combination होता है। यह constraint सुनिश्चित करता है कि किसी table में हर row की एक unique पहचान (identity) हो।

Example:

CREATE TABLE Customers (
    CustomerID int PRIMARY KEY,
    Name varchar(255) NOT NULL
);

इस उदाहरण में, CustomerID कॉलम PRIMARY KEY है, जो हर row को यूनिक तरीके से identify करती है।

4. FOREIGN KEY Constraint

FOREIGN KEY constraint दो tables के बीच relationship बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह constraint यह सुनिश्चित करता है कि एक table की column की values, दूसरे table की PRIMARY KEY से match करें।

Example:

CREATE TABLE Orders (
    OrderID int PRIMARY KEY,
    ProductName varchar(255),
    CustomerID int,
    FOREIGN KEY (CustomerID) REFERENCES Customers(CustomerID)
);

इस उदाहरण में, Orders table की CustomerID कॉलम Customers table की CustomerID कॉलम से जुड़ी हुई है।

5. CHECK Constraint

CHECK constraint यह सुनिश्चित करता है कि किसी column में डाली जाने वाली value किसी विशेष condition को follow करे।

Example:

CREATE TABLE Products (
    ProductID int PRIMARY KEY,
    ProductName varchar(255),
    Price int CHECK (Price > 0)
);

इस उदाहरण में, Price कॉलम में केवल वही values डाली जा सकती हैं जो 0 से बड़ी हों।

6. DEFAULT Constraint

DEFAULT Constraint यह सुनिश्चित करता है कि अगर किसी column की value ना दी जाए तो उसमें default value अपने आप fill हो जाए।

Example:

CREATE TABLE Employees (
    EmployeeID int PRIMARY KEY,
    Name varchar(255),
    City varchar(255) DEFAULT 'Mumbai'
);

इस उदाहरण में, अगर City कॉलम में कोई value नहीं डाली जाती है, तो default value ‘Mumbai’ स्टोर हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें:-

निवेदन:- आपको ये पोस्ट कैसी लगी आप हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें। हमें आपके कमेंट्स का बेसब्री से इन्तजार रहता है। अगर आपके कोई सवाल या कोई topics है तो हमें बतायें हम उसको एक या दो दिन के अंदर यहाँ प्रकाशित करेंगे और हाँ पोस्ट शेयर जरूर करें।

Leave a Comment