HTML Tags क्या है और HTML Tags की पूरी लिस्ट (PDF)

Hello दोस्तों! आज हम इस आर्टिकल में What is HTML Tags in Hindi (HTML टैग क्या है और इसकी पूरी लिस्ट) के बारें में पढेंगे. आप इसकी PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसे बहुत ही आसान भाषा में लिखा गया है. इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा. तो चलिए शुरू करते हैं:-

HTML Tags in Hindi – HTML टैग क्या है?

  • HTML tags कीवर्ड होते हैं जो यह बताते है कि ब्राउज़र के द्वारा वेबसाइट में मौजूद data को किस प्रकार दिखाया जायेगा।

  • ज्यादातर सभी HTML tags के तीन मुख्य part (भाग) होते हैं:- पहला opening tag, दूसरा content, और तीसरा closing tag. लेकिन कुछ ऐसे tags भी होते हैं जिनका closing tag नहीं होता है।

  • जब भी हम html मे कोडिंग करते है तो हमे tags बनाने पड़ते है क्योकि इसमे हम बिना tags के कोई भी काम नही कर सकते है html tags को html element भी कहा जाता है। अगर आप html tags को समझ जाते है तो आप html आसानी से सिख सकते है।

  • सभी HTML tags को < > इन brackets के अंदर होना चाहिए.

  • यदि आपने एक opening tag < > का इस्तेमाल किया है, तो आपको एक closing tag </> का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए| (कुछ टैग को छोड़कर)

  • HTML में प्रत्येक tag का अपना अलग काम होता है।

  • यूजर अपनी जरूरतों के हिसाब से जितने चाहे उतने HTML tags का उपयोग कर सकता है।

  • एक HTML पेज को HTML Tags की मदद से ही create और Define किया जाता है. एक HTML File को HTML Tags से ही create किया जाता है।

इसे पढ़ें:-

HTML tag का syntax

<tag> content </tag>

HTML tag का उदाहरण

<h1> heading tag </h1>
<p> paragraph tag </p>
<b> bold tag </b>
<table> table tag </table>

Unlcosed HTML tags क्या होते हैं?

HTML में कुछ ऐसे भी tags होते हैं जिनका closing tag नही होता उन्हें हम unclosed HTML tags कहते हैं. जैसे कि – image, br और hr.

HTML Tags List in Hindi – HTML टैग्स की पूरी लिस्ट

HTML टैग (Tag)विवरण (Description)उदाहरण (Example Code)
<html>यह टैग HTML डॉक्यूमेंट को start और end करता है।<html>...</html>
<head>यह टैग HTML डॉक्यूमेंट के MetaData जैसे कि- title, script और stylesheet को शामिल किए रहता है।<head>...</head>
<title>यह Page के title को सेट करता है जो browser के tab में दिखाई देता है।<title>मेरा वेबपेज</title>
<body>यह HTML Page के मुख्य content को डिफाइन करता है।<body>...</body>
<meta>यह HTML page के metadata को define करता है जैसे charset, description आदि।<meta charset="UTF-8">
<link>यह External (बाहरी) resources जैसे CSS file को लिंक करता है।<link rel="stylesheet" href="style.css">
<style>यह Internal (आंतरिक) CSS को define करता है।<style>h1 {color: red;}</style>
<base>यह टैग HTML page में मौजूद सभी URLs के लिए base URL को specify करता है।<base href="https://example.com/">
<header>यह HTML पेज के Header को define करता है।<header><h1>Logo</h1></header>
<footer>यह HTML पेज के Footer को define करता है।<footer>© 2024</footer>
<nav>यह HTML पेज के Navigation links को define करता है।<nav><a href="/">Home</a></nav>
<section>यह HTML पेज के एक section को define करता है।<section><h2>Service</h2></section>
<article>यह HTML पेज में खुद के Content को डिफाइन करता है। जैसे कि- Blog post या forum.<article><h2>My Blog</h2></article>
<aside>यह HTML पेज के मुख्य content के बारें में जानकारी प्रदान करता है. इसका इस्तेमाल ज्यादातर sidebar के लिए किया जाता है।<aside>Ads here</aside>
<main>इसका इस्तेमाल HTML पेज के मुख्य content को प्रस्तुत करने के लिए किया जाता है।<main>...</main>
<div><div> tag का इस्तेमाल HTML पेज में division या section बनाने के लिए किया जाता है।<div>...</div>
<h1> to <h6>इसका प्रयोग heading बनाने के लिए किया जाता है. इसमें <h1> सबसे महत्वपूर्ण हैडिंग होती है और <h6> सबसे कम.<h1>Main Heading</h1>
<p>यह HTML पेज में Paragraph को define करता है।<p>This is a paragraph.</p>
<br>इसका इस्तेमाल line को break करने के लिए किया जाता है।Line 1<br>Line 2
<hr>इसका प्रयोग horizontal rule के लिए किया जाता है। <hr> टैग का उपयोग अलग-अलग sections या paragraphs के बीच विभाजन (separation) दिखाने के लिए किया जाता है।<hr>
<b>इसका इस्तेमाल text को bold करने के लिए किया जाता है।<b>Bold Text</b>
<i>इसका इस्तेमाल text को italic बनाने के लिए किया जाता है।<i>Italic Text</i>
<strong>इसका इस्तेमाल important text को डिफाइन करने के लिए किया जाता है।<strong>Important!</strong>
<em>इसका प्रयोग emphasized text को डिफाइन करने के लिए किया जाता है।<em>Notice this</em>
<small>इसका इस्तेमाल text के font को एक size छोटा करने के लिए किया जाता है। लेकिन इसका उद्देश्य केवल font size को छोटा करना नहीं है। यह टैग यह भी बताता है कि इस text का महत्व (importance) कम है, यानी इसका अर्थ है कि यह content दूसरों के मुकाबले कम important है।<small>T&C Apply</small>
<mark>यह highlight किये गये text को प्रस्तुत करता है।<mark>Highlighted</mark>
<del>यह उस text के बारें में जानकारी प्रदान करता है जिसे HTML पेज से delete कर दिया गया हो।<del>₹500</del>
<ins>इसका इस्तेमाल insert किये गये text को डिफाइन करने के लिए किया जाता है। और आम तौर पर यह text को अलग दिखाने के लिए browser में underline करके प्रदर्शित करता है।<ins>₹400</ins>
<sub>इसका इस्तेमाल subscript को डिफाइन करने के लिए किया जाता है.H<sub>2</sub>O
<sup>इसका इस्तेमाल superscript को डिफाइन करने के लिए किया जाता है।X<sup>2</sup>
<ul>यह unordered list को प्रदर्शित करता है।<ul><li>Item</li></ul>
<ol>यह ordered list को प्रदर्शित करता है।<ol><li>Step 1</li></ol>
<li>यह list में मौजूद items को प्रस्तुत करता है।<li>Item 1</li>
<dl>इसका प्रयोग description list को डिफाइन करने के लिए किया जाता है।<dl><dt>HTML</dt><dd>Markup</dd></dl>
<dt>इसका इस्तेमाल description list में एक term को define करने के लिए किया जाता है।<dt>HTML</dt>
<dd>इसका इस्तेमाल किसी item को describe करने के लिए किया जाता है।<dd>Markup Language</dd>
<a>इस टैग को anchor tag भी कहा जाता है इसका प्रयोग link बनाने के लिए किया जाता है।<a href="url">Click</a>
<img>इसका प्रयोग HTML पेज में image को डालने के लिए किया जाता है।<img src="a.jpg" alt="Pic">
<figure>इसका प्रयोग self-contained content डालने के लिए किया जाता है. जैसे कि – फोटो, डायग्राम आदि।<figure><img>...</figure>
<figcaption>इसका इस्तेमाल किसी image को caption प्रदान करने के लिए किया जाता है।<figcaption>My Photo</figcaption>
<audio>इसका इस्तेमाल HTML पेज में sound (आवाज़) डालने के लिए किया जाता है।<audio controls src="a.mp3"></audio>
<video>इसका इस्तेमाल html पेज में विडियो जोड़ने के लिए किया जाता है।<video controls src="v.mp4"></video>
<source>इसका इस्तेमाल ऑडियो, विडियो और इमेज को attach करने के लिए किया जाता है।<source src="audio.mp3">
<track>इसका प्रयोग audio और video के subtitle दिखाने के लिए किया जाता है।<track src="en.vtt" kind="subtitles">
<embed>इसका इस्तेमाल बाहरी content जैसे कि- फोटो, या विडियो को जोड़ने के लिए किया जाता है।<embed src="file.swf">
<object>इसका प्रयोग HTML फाइल में ऑब्जेक्ट को जोड़ने के लिए किया जाता है।<object data="movie.mp4"></object>
<param>यह <object> के parameters को define करता है।<param name="autoplay" value="true">
<table>इसका प्रयोग html पेज में टेबल बनाने के लिए किया जाता है।<table>...</table>
<tr>यह html table की row को डिफाइन करता है।<tr>...</tr>
<td>इस टैग का इस्तेमाल HTML में table के भीतर data cells को define करने के लिए किया जाता है। <td> का पूरा नाम “table data” है,<td>Data</td>
<th>इस टैग का उपयोग HTML में table header को define करने के लिए किया जाता है।<th>Title</th>
<thead>यह HTML table के हैडर को डिफाइन करता है।<thead><tr>...</tr></thead>
<tbody>HTML टेबल में बॉडी कंटेंट को ग्रुप करने के लिए इस टैग का इस्तेमाल किया जाता है।<tbody><tr>...</tr></tbody>
<tfoot>यह HTML table के footer को डिफाइन करता है।<tfoot><tr>...</tr></tfoot>
<caption>इसका इस्तेमाल table के caption को डिफाइन करने के लिए किया जाता है।<caption>Table Caption</caption>
<col>इसका इस्तेमाल table के column की properties को डिफाइन करने के लिए किया जाता है।<col style="background: yellow">
<colgroup>इसका इस्तेमाल table में column के समूह (group) को डिफाइन करने के लिए किया जाता है।<colgroup><col></colgroup>
<form>इसका प्रयोग HTML form बनाने के लिए किया जाता है।<form>...</form>
<input>यह HTML form के input को डिफाइन करता है।<input type="text">
<textarea>इसका इस्तेमाल form में text area को डिफाइन करने के लिए किया जाता है।<textarea></textarea>
<button>इसका प्रयोग button बनाने के लिए किया जाता है।<button>Submit</button>
<label>यह form में input के text लेबल को डिफाइन करता है।<label for="name">Name:</label>
<fieldset>इसका प्रयोग form में एक जैसे elements को समूह में रखने के लिए किया जाता है।<fieldset>...</fieldset>
<legend><legend> टैग का उपयोग HTML में <fieldset> टैग के अंदर किया जाता है और इसका उद्देश्य किसी समूह (group) के लिए एक title प्रदान करना होता है।<legend>Info</legend>
<select>इसका प्रयोग drop down लिस्ट बनाने के लिए किया जाता है।<select><option>A</option></select>
<option>इसका उपयोग Dropdown list में options को डिफाइन करने के लिए किया जाता है।<option>A</option>
<optgroup>इस टैग का उपयोग Dropdown list में संबंधित options को एक group में रखने के लिए किया जाता है।<optgroup label="Cars"><option>Volvo</option></optgroup>
<datalist>यह HTML form में auto-complete की सुविधा प्रदान करता है।<datalist id="list"><option></datalist>
<output>इसका प्रयोग कैलकुलेशन के आउटपुट को दिखाने के लिए किया जाता है।<output>Result</output>
<script>इसका इस्तेमाल HTML पेज में जावास्क्रिप्ट को declare करने के लिए किया जाता है।<script>alert('Hi');</script>
<noscript>HTML में <noscript> टैग का उपयोग उन ब्राउज़र के text को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है जो <script> tag को सपोर्ट नहीं करते हैं।<noscript>No JS</noscript>
<canvas>इसका इस्तेमाल ग्राफ़िक्स और एनिमेशन बनाने के लिए किया जाता है।<canvas id="myCanvas"></canvas>
<iframe><iframe> टैग का प्रयोग HTML में एक inline frame बनाने के लिए किया जाता है, जो एक webpage के अंदर दूसरे webpage को embed (सम्मिलित) करने का तरीका है।<iframe src="url"></iframe>
<details>इसका प्रयोग अतिरिक्त details के लिए किया जाता है. इस detail को यूजर छुपा भी सकता है और देख भी सकता है.<details>...</details>
<summary>इसका प्रयोग <details> tag के साथ summary को डिफाइन करने के लिए किया जाता है।<summary>Click here</summary>
<dialog>इसका इस्तेमाल डायलॉग बॉक्स बनाने के लिए किया जाता है।<dialog open>Content</dialog>
<template>इस टैग का उपयोग HTML में एक template element बनाने के लिए किया जाता है, जो browser में नहीं दिखता।<template>...</template>
<slot>इस टैग का इस्तेमाल Web Components में किया जाता है, और यह एक placeholder की तरह कार्य करता है। <slot> tag के माध्यम से, आप HTML elements के अंदर dynamic content को inject (सम्मिलित) कर सकते हैं।<slot></slot>
<address>इसका प्रयोग author के address की जानकारी देने के लिए किया जाता है।<address>Email: [email protected]</address>
<cite>इसका इस्तेमाल वेबसाइट, किताब या किसी अन्य चीज के title को डिफाइन करने के लिए किया जाता है।<cite>Book Name</cite>
<code>इसका इस्तेमाल HTML पेज में प्रोग्रामिंग भाषा के code को लिखने के लिए किया जाता है।<code>print("Hi")</code>
<kbd>इसका प्रयोग keyboard input को डिफाइन करने के लिए किया जाता है।<kbd>Ctrl + C</kbd>
<pre>इसका प्रयोग preformatted text डिफाइन करने के लिए किया जाता है।<pre>Line1 Line2</pre>
<samp>इसका प्रयोग sample output को प्रस्तुत करने के लिए किया जाता है।<samp>Output: 42</samp>
<time>यह html पेज में date और time दिखाता है।<time>2024-12-25</time>
<var>यह गणित में प्रयोग होने वाले variable को डिफाइन करता है।<var>x = 10</var>

आप HTML Tags की लिस्ट की pdf को नीचे दिए गये बटन पर click करके डाउनलोड कर सकते हैं:-

Reference:- https://www.geeksforgeeks.org/html/html-tags-a-to-z-list/

HTML Tags in hindi list

निवेदन:- अगर आपके What is HTML Tags in Hindi (html टैग्स क्या है और इसकी पूरी लिस्ट) का यह पोस्ट उपयोगी रहा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions हो उन्हें नीचे comment करके बताइए. धन्यवाद.

1 thought on “HTML Tags क्या है और HTML Tags की पूरी लिस्ट (PDF)”

Leave a Comment