Neural Network के लाभ और हानियाँ (Advantages & Disadvantages of Neural Network in Hindi)

दोस्तों, इस पोस्ट में हम जानेंगे Advantage of Neural Network in Hindi (न्यूरल नेटवर्क के लाभ) और साथ ही इसकी हानियों के बारे में भी समझेंगे।

इसे पढ़ें:- Neural networks क्या है?

Advantage of Neural Network in Hindi (न्यूरल नेटवर्क के लाभ)

Neural Network के प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं:

1. Complex और Non-Linear Problems को समझने की क्षमता

Neural Network में यह क्षमता होती है कि यह complex (कठिन) और non-linear relationships को आसानी से समझ और learn कर सकता है।

real life में कई problems ऐसी होती हैं जो simple नहीं होतीं, इसलिए यह बहुत useful होता है।

2. Unseen Data को Predict करने की क्षमता

Neural Network training के बाद ऐसे data पर भी काम कर सकता है जिसे उसने पहले कभी नहीं देखा होता। इसे ही prediction capability कहते हैं।

3. Information पूरे Network में Store होती है

Neural Network में data किसी एक जगह नहीं बल्कि पूरे network में store होता है। इसलिए अगर कुछ हिस्सा missing हो जाए, तब भी network काम करता रहता है।

4. Incomplete Data के साथ भी काम करता है

यह system अधूरी जानकारी (incomplete data) के साथ भी सही output देने की कोशिश करता है।

5. Fault Tolerance (त्रुटि सहन करने की क्षमता)

अगर network के कुछ parts (cells/neurons) खराब हो जाएं, तब भी यह काम करना बंद नहीं करता। इसलिए यह काफी reliable होता है।

6. Learning Ability (सीखने की क्षमता)

Neural Network में machine learning की क्षमता होती है। यह data से सीखता है और उसी आधार पर निर्णय (decision) लेता है।

7. Parallel Processing

Neural Network एक साथ कई कार्य कर सकता है। इससे processing speed तेज हो जाती है।

Disadvantage of Neural Network in Hindi (न्यूरल नेटवर्क की हानियाँ)

Neural Network के कुछ नुकसान भी हैं:-

1. Hardware पर निर्भरता

Neural Network को सही से चलाने के लिए powerful hardware की जरूरत होती है।

2. Result Explain करना मुश्किल

यह जो result देता है, उसका कारण समझाना मुश्किल होता है। इसे Black Box Problem भी कहते हैं।

3. Structure Design करना कठिन

Neural Network का सही structure (layers, neurons आदि) तय करना आसान नहीं होता।

4. Debugging मुश्किल होती है

अगर system में कोई समस्या आती है, तो उसे identify करना कठिन होता है।

निवेदन:- दोस्तों मुझे उम्मीद है कि यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी. इसे आप अपने दोस्तों के साथ share करें तथा अपने सवाल को कमेंट के द्वारा पूछिए. धन्यवाद. जय हिंदी.

Leave a Comment