E-Commerce क्या है और इसके प्रकार

Hello दोस्तों! आज हम इस पोस्ट में बहुत ही आसान भाषा में What is E-Commerce in Hindi (ई-कॉमर्स क्या है?) और इसके प्रकारों (Types) के बारे में विस्तार से पढ़ेंगे।

E-Commerce in Hindi – ई-कॉमर्स क्या है?

E-Commerce दो शब्दों से मिलकर बना है – E (Electronic) + Commerce (व्यापार)

E का मतलब है इंटरनेट और Commerce का मतलब है वस्तुओं या सेवाओं को खरीदना या बेचना।

इसलिए, E-Commerce का अर्थ है “इंटरनेट के माध्यम से वस्तुओं और सेवाओं को खरीदना और बेचना।”

आसान शब्दों में कहें तो, “जब आप मोबाइल या कंप्यूटर से किसी वेबसाइट या ऐप के माध्यम से कोई सामान ऑर्डर करते हैं, ऑनलाइन payment करते हैं और वह सामान आपके घर पर डिलीवर होता है – उसी प्रक्रिया को E-Commerce कहते हैं।”

आज के समय में E-commerce बहुत तेजी से बढ़ रहा है। कई बड़ी कंपनियाँ जैसे Amazon, Flipkart, Myntra आदि इंटरनेट के माध्यम से व्यापार कर रही हैं।

E-commerce में हम payment भी online करते हैं जैसे:-

  • Credit Card
  • Debit Card
  • Internet Banking
  • E-Wallet

E-Commerce कैसे काम करता है?

E-Commerce में मुख्य रूप से ये Steps होते हैं:-

  1. ग्राहक (Customer) वेबसाइट या ऐप पर जाकर product देखता है
  2. अपनी पसंद का product select करता है
  3. उसे cart में जोड़कर order करता है
  4. online payment करता है (या cash on delivery चुनता है)
  5. कंपनी उस product को पैक करके ग्राहक तक पहुंचाती है

Types of E-Commerce in hindi (ई-कॉमर्स के प्रकार)

e-commerce के 6 निम्नलिखित प्रकार है:-

  1. B2B (business to business)
  2. B2C (business to consumer)
  3. C2B (consumer to business)
  4. C2C (consumer to consumer)
  5. B2A (business to administration)
  6. C2A (consumer to administration)

B2B (Business to Business) 

इस प्रकार के E-commerce में seller और buyer दोनों business होते हैं। अर्थात एक business अपने प्रोडक्ट को दूसरे business को बेचता है।

आसान शब्दों में: “जब एक business दूसरे business को सामान बेचता है, तो उसे B2B कहते हैं।

उदाहरण के लिए एक manufacturer अपना सामान wholesaler को बेचता है तथा wholesaler उस सामान को retailer को बेचता है. यहाँ पर manufacturer, wholesaler तथा retailer तीनों के अपने business है.

b2b e-commerce in hindi

उपर दिया गया चित्र एक B2B मॉडल है. इसमें तीन business है:- manufacturer, wholesaler तथा retailer. manufacturer के पास अपनी वेबसाइट है जहाँ से wholesaler, manufacturer से सामान खरीदता है

 B2C (Business to Consumer)

इस प्रकार के E-commerce में business सीधे consumer को product बेचता है।

आसान शब्दों में: “जब business सीधे customer को सामान बेचता है, तो उसे B2C कहते हैं।

b2c e-commerce in hindi

इसमें कस्टमर प्रोडक्ट को ऑनलाइन वेबसाइट में देख सकता है तथा उसे order कर सकता है. कंपनी को order की जानकारी मिल जाने के बाद कंपनी प्रोडक्ट को सीधे कस्टमर को भेज देती है.

उदहारण:- amazon, flipkart, myntra आदि. इनका प्रयोग हम आजकल daily life में करते है.

 C2B (Consumer to Business)

इस प्रकार में consumer business को अपनी service या product बेचता है। यह B2C model का एकदम उल्टा model है

आसान शब्दों में: “जब व्यक्ति business को काम या service देता है, तो उसे C2B कहते हैं।

c2b e-commerce in hindi

C2B में, कस्टमर अपने प्रोडक्ट या सर्विस को कम्पनी को बेचता है. उदाहरण के लिए अगर आप graphic designer है तो आप अपने ग्राफ़िक्स को डिजाईन करके कंपनियों को बेच सकते है.

आप अपने ग्राफ़िक्स को fiverr तथा freelancer websites के द्वारा बेच सकते है. अगर कंपनी को आपके ग्राफ़िक पसंद आये तो वह आपसे direct ही ग्राफ़िक खरीद सकते है.

C2C (Consumer to Consumer)

इस  प्रकार के e-commerce में seller और buyer दोनों consumer होते है, अर्थात एक consumer अपने प्रोडक्ट को दूसरे consumer को वेबसाइट के माध्यम से बेचते है

आसान शब्दों में: “जब एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को सामान बेचता है, तो उसे C2C कहते हैं।

अगर आपके पास कोई प्रोडक्ट है जैसे:- car, लैपटॉप, बाइक या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि तो आप इस सामान को दूसरे consumers को वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बेच सकते हैउदहारण:- OLX, Quicker आदि इसके उदाहरण है

c2c e-commerce in hindi

B2A (Business to Administration)

Business to Administration ई-कॉमर्स को Business to Government (B2G) ई-कॉमर्स भी कहते है। इसमें business और government के बीच online काम होता है।

b2a e-commerce in hindi

B2A में, business तथा government agency वेबसाइट के द्वारा सूचना का आदान प्रदान करते है

C2A (Consumer to Administration)

C2A (consumer to administration) ई-कॉमर्स को consumer to government ई-कॉमर्स भी कहते है.

c2a e-commerce in hindi

इसमें consumer तथा government agency के मध्य सूचना का आदान प्रदान वेबसाइट के माध्यम से होता है

Advantages of E-Commerce in Hindi (ई-कॉमर्स के लाभ)

E-commerce के प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं:

  1. वैश्विक (Global) व्यापार की सुविधा – E-commerce के माध्यम से हम अपने व्यापार को national ही नहीं बल्कि international market तक बढ़ा सकते हैं।
  2. Product की जानकारी आसानी से मिलती है – किसी भी product को खरीदने से पहले हम उसके reviews और ratings पढ़ सकते हैं, जिससे सही product चुनना आसान हो जाता है।
  3. 24×7 उपलब्धता – E-commerce की सबसे बड़ी खासियत यह है कि हम कभी भी (24×7) shopping कर सकते हैं।
  4. समय और मेहनत की बचत – हमें बाजार जाने की जरूरत नहीं होती, हम घर बैठे ही ऑनलाइन सामान खरीद सकते हैं।
  5. सीधा ग्राहक से संपर्क (No Middleman) – इसमें business और customer के बीच सीधा संपर्क होता है, जिससे बीच के लोगों (middleman) की जरूरत कम हो जाती है।
  6. अधिक विकल्प (Wide Variety) – ऑनलाइन हमें एक ही जगह पर कई तरह के products मिल जाते हैं, जिससे तुलना करना आसान होता है।

Disadvantages of E-Commerce in Hindi (ई-कॉमर्स की हानियाँ)

E-commerce की कुछ हानियाँ भी होती हैं:-

  1. इंटरनेट पर निर्भरता – E-commerce के लिए high-speed internet जरूरी होता है। Slow internet होने पर वेबसाइट सही से काम नहीं करती।
  2. तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता – E-commerce का उपयोग करने के लिए mobile, computer और internet का basic knowledge होना जरूरी है।
  3. डिलीवरी में समय लगता है – जब हम online सामान खरीदते हैं, तो उसे आने में 2-3 दिन या उससे अधिक समय लग सकता है।
  4. Security का खतरा – Online payment करते समय fraud और hacking का खतरा रहता है, इसलिए सावधानी जरूरी है।
  5. भरोसे की समस्या (Trust Issue) – नई या unknown websites पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल होता है।
  6. Product को पहले देख नहीं सकते – हम product को खरीदने से पहले छू या देख नहीं सकते, जिससे कभी-कभी product उम्मीद के अनुसार नहीं होता।

Components and Examples of E-Commerce in Hindi

E-commerce के कुछ महत्वपूर्ण components और उनके उदाहरण निम्नलिखित हैं:

1. Online Shopping (ऑनलाइन शॉपिंग)

ऑनलाइन शॉपिंग E-commerce का सबसे बड़ा और लोकप्रिय उदाहरण है।
इसके माध्यम से हम घर बैठे ही छोटी से लेकर बड़ी सभी चीजें आसानी से खरीद सकते हैं।

आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग का बहुत ज्यादा उपयोग किया जाता है क्योंकि यह आसान और समय बचाने वाला तरीका है।

उदाहरण:- Myntra, Flipkart, Amazon आदि

2. Electronic Payments (इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट)

जब हम ऑनलाइन कोई सामान खरीदते हैं, तो उसका payment इंटरनेट के माध्यम से करते हैं, जिसे Electronic Payment कहा जाता है।

Payment के तरीके:

  • Credit Card
  • Debit Card
  • Internet Banking
  • UPI / E-Wallet

Electronic payment के प्रकार:

  1. Prepaid
  2. Pay Now
  3. Pay Later

3. Net Banking (नेट बैंकिंग)

Net Banking को Internet Banking या Online Banking भी कहा जाता है।

इसके माध्यम से हम घर बैठे ही इंटरनेट की मदद से अपने बैंक अकाउंट को access कर सकते हैं और कई काम कर सकते हैं जैसे:

  • Money Transfer
  • Balance Check
  • Bill Payment
  • ATM या Passbook के लिए apply करना

4. Online Ticket Booking (ऑनलाइन टिकट बुकिंग)

E-commerce के माध्यम से हम इंटरनेट पर आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं।

उदाहरण:

  • Movie ticket
  • Train ticket
  • Flight ticket
  • Event या cricket match ticket

इसे भी पढ़ें:

निवेदन:- अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो मुझे कमेंट के द्वारा बताइए तथा इसे अपने दोस्तों के साथ share करें. 

20 thoughts on “E-Commerce क्या है और इसके प्रकार”

  1. Sir me e-commerce ki meaning bhi nahi janta tha but aapke explanation se mene bahut hi good information gain ki ab me ye kisi or ko bhi explain kara sakta hu
    THANK YOU SO MUCH SIR

    Reply
  2. Such a great and easy information about e commerce models.
    The way you explain it
    And
    Also the short diagram it’s very easy to define models

    Reply
  3. Thank you Ise padhne ke baad sab kuchh achhe se samjh Aa jata hai or Maine apne DCA ke sare exam isi se padh kar diye hai or me paas bhi ho gya hu

    Reply

Leave a Comment