WAP का पूरा नाम Wireless Application Protocol होता है। यह कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल का एक समूह है जिसका उपयोग मोबाइल वायरलेस नेटवर्क के माध्यम से इंटरनेट पर जानकारी (information) को access करने के लिए किया जाता है।
आसान शब्दों में कहें तो “WAP एक application protocol है जो मोबाइल फोन को इंटरनेट से जोड़कर communication और information access करने की सुविधा देता है।”
WAP की मदद से मोबाइल जैसे wireless devices इंटरनेट पर specially designed web pages को देख सकते हैं। पुराने समय में इन web pages में केवल plain text और simple black-white images होती थीं।
शुरुआत में WAP तकनीक का उपयोग सीमित था, लेकिन बाद में इसके माध्यम से मोबाइल फोन से ई-मेल, सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेम और अन्य इंटरनेट सेवाओं का उपयोग करना संभव हो गया।
यह OSI Model पर आधारित होता है और इसकी एक खास बात यह है कि यह लगभग सभी operating systems को support करता है।
Architecture of WAP in Hindi
WAP architecture कई प्रकार की layers और protocols से मिलकर बना होता है जो मिलकर मोबाइल में इंटरनेट communication को संभव बनाते हैं।
1. Application Layer (WAE – Wireless Application Environment)
यह WAP architecture की सबसे ऊपर की लेयर होती है। यह मोबाइल टेक्नोलॉजी और World Wide Web (WWW) पर आधारित एक application environment प्रदान करती है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि service providers और developers नई applications तथा services तैयार कर सकें और उन्हें अलग-अलग wireless networks पर उपलब्ध करा सकें।
2. Session Layer (WSP – Wireless Session Protocol)
यह लेयर communication session को manage करती है। जब कोई user किसी URL को open करता है तो session शुरू होता है और जब user उस URL से disconnect हो जाता है तो session समाप्त हो जाता है। यह वेब ब्राउज़िंग को व्यवस्थित रूप से चलाने में मदद करता है।
3. Transaction Layer (WTP – Wireless Transaction Protocol)
यह लेयर डेटा के transaction को manage करती है। इसका मुख्य कार्य मोबाइल डिवाइस में इंटरनेट के माध्यम से डेटा भेजने और प्राप्त करने की प्रक्रिया को आसान और व्यवस्थित बनाना है। यह datagram services के ऊपर कार्य करता है।
4. Security Layer (WTLS – Wireless Transport Layer Security)
यह लेयर डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। इसका कार्य sender और receiver के बीच होने वाले डेटा के आदान-प्रदान को सुरक्षित बनाना और डेटा की validity को बनाए रखना होता है।
5. Transport Layer (WDP – Wireless Datagram Protocol)
यह WAP architecture की सबसे निचली लेयर होती है। यह नेटवर्क में छोटे-छोटे डेटा पैकेट्स को transport करने का कार्य करती है जिन्हें datagram कहा जाता है। यह ऊपर की सभी layers को एक common interface प्रदान करती है ताकि वे आसानी से communication कर सकें।
Applications of WAP in Hindi – WAP के अनुप्रयोग
WAP तकनीक का उपयोग मोबाइल में कई प्रकार की सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है।
- GPS Service: GPS की सहायता से location और navigation की जानकारी प्राप्त करना।
- Web Browsing: मोबाइल ब्राउज़र जैसे Chrome के माध्यम से विभिन्न वेबसाइटों को access करना।
- Messaging Services: Facebook Messenger और WhatsApp जैसी apps के माध्यम से chat करना।
- Online Games: मोबाइल पर विभिन्न online games खेलना।
- Online Shopping: Amazon और OLX जैसी apps के माध्यम से online shopping करना।
- E-mail Service: मोबाइल फोन से ई-मेल भेजना और पढ़ना।

Sir what is mobile computing ko explain kro
Aap is link se cloud computing k baare me padh skte hai…
https://estudyhindi.com/2015/09/21/clouding-computing-in-hindi/
Send me computer system architecture notes
Sir ap wireless communications subject se related topics post nhi krte h kya
Plz agr nhi krte h to ap is subject se related topics post kriye na plz
nice post sir thank-you