Data Visualization वह प्रक्रिया है जिसमें data को चित्र (image), graph, chart, diagram और map के रूप में प्रस्तुत किया जाता है ताकि जानकारी को आसानी से समझा जा सके।
सरल शब्दों में, “जब कठिन data को आसान और visual रूप में दिखाया जाता है, तो उसे Data Visualization कहते हैं।“
Data Visualization की मदद से data में होने वाले बदलाव (trends) और patterns आसानी से दिखाई देते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी कंपनी की sales हर महीने बढ़ रही है, तो line chart देखकर इसे तुरंत समझा जा सकता है।
Data Visualization के मुख्य उद्देश्य
1. Data को आसान बनाना
Data Visualization कठिन और बड़े data को आसान तरीके से दिखाने में मदद करता है, जिससे जानकारी जल्दी समझ में आ जाती है।
2. तुलना (Comparison) करना
Charts और graphs की मदद से अलग-अलग चीजों या values की तुलना आसानी से की जा सकती है।
3. Patterns पहचानना
Visualization से data में होने वाले बदलाव, trends और patterns जल्दी दिखाई देने लगते हैं।
4. Decision Making में सहायता
Business और organizations सही और जल्दी निर्णय लेने के लिए Data Visualization का उपयोग करते हैं।
Data Visualization के प्रकार
Data Visualization के प्रकार निम्नलिखित होते हैं:-
1. Bar Chart
Bar Chart में data को लंबी bars के रूप में दिखाया जाता है। इसका इस्तेमाल अलग-अलग चीजों की तुलना (comparison) करने के लिए किया जाता है।
उदाहरण: किस महीने में sales ज्यादा हुई और किस महीने में कम हुई।

2. Line Chart
Line Chart में data को lines के रूप में दिखाया जाता है। यह समय के साथ होने वाले बदलाव (trend) को समझाने के लिए उपयोग किया जाता है।
उदाहरण: हर महीने students की attendance बढ़ रही है या घट रही है।

3. Pie Chart
Pie Chart गोल आकार (circle) में होता है और data के अलग-अलग भागों को percentage में दिखाता है। यह बताता है कि कौन-सा भाग कितना हिस्सा रखता है।
उदाहरण: किस company का market share सबसे ज्यादा है।

4. Scatter Plot
Scatter Plot में data को छोटे-छोटे points के रूप में दिखाया जाता है। यह दो चीजों (variables) के बीच संबंध (relationship) को समझाने के लिए उपयोग किया जाता है।
उदाहरण: जितना ज्यादा पढ़ाई का समय होगा, उतने ज्यादा marks आ सकते हैं।

Data Visualization के फायदे
- Visual form में data जल्दी और आसानी से समझ में आ जाता है।
- Charts और graphs देखकर कम समय में ज्यादा जानकारी मिल जाती है।
- Visualization की मदद से trends और patterns आसानी से दिखाई देते हैं।
- Business और organizations सही निर्णय लेने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।
- Visual data देखने में अच्छा और professional लगता है।
Data Visualization के नुकसान
- यदि graph या chart सही तरीके से न बनाया जाए, तो गलत जानकारी मिल सकती ह
- बहुत अधिक data होने पर visualization complex हो सकता है।
- अच्छे visualization बनाने के लिए software और skills की जरूरत होती है।
इसे पढ़ें:– Decision Tree Induction क्या है?
निवेदन:- अगर आपको यह Data Visualization in Hindi की यह पोस्ट उपयोगी लगी हो तो इसे अपने friends के साथ अवश्य share कीजिए। धन्यवाद।
Data mining function
Dir data meaning and WEB meaning