Data Storage का मतलब है डेटा (जानकारी) को इस तरह सुरक्षित रखना कि जरूरत पड़ने पर उसे फिर से इस्तेमाल किया जा सके।
Data Storage एक ऐसी तकनीक है जिसके द्वारा हम अपने जरूरी data को कंप्यूटर में या Cloud में स्टोर करते है ताकि जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके।
आज के समय में हर जगह डेटा बहुत महत्वपूर्ण होता है, जैसे:-
- कर्मचारियों की जानकारी
- ग्राहकों की जानकारी
- बिज़नेस से जुड़ी जानकारी
- बैंक डिटेल्स
- प्रोजेक्ट्स की जानकारी
इसलिए डेटा को सुरक्षित रखने के लिए अलग-अलग storage devices का उपयोग किया जाता है।
Types of Data Storage in Hindi – डेटा स्टोरेज के प्रकार
Data storage मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है:-
- Primary Storage (मुख्य भंडारण)
- Secondary Storage (माध्यमिक भंडारण)
Primary Storage (मुख्य भंडारण)
Primary storage कंप्यूटर के अंदर मौजूद होता है और यह बहुत तेज़ होता है।
उदाहरण: RAM (Random Access Memory)
RAM एक volatile memory होती है, यानी जब तक कंप्यूटर चालू रहता है तब तक ही डेटा store रहता है।
जैसे ही सिस्टम बंद होता है, डेटा delete हो जाता है।
उदाहरण:– आप इंटरनेट पर कुछ search करते हैं, तो वह डेटा RAM में temporarily store होता है।
Secondary Storage (माध्यमिक भंडारण)
Secondary storage का उपयोग डेटा को लंबे समय (permanent) तक सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है।
इसमें रखा गया डेटा कंप्यूटर बंद होने के बाद भी सुरक्षित रहता है।
उदाहरण:- अगर आप कोई गाना डाउनलोड करते हैं, तो वह आपके hard disk में सेव रहता है और आप उसे बाद में भी सुन सकते हैं।
Types of Secondary Storage in Hindi – सेकेंडरी स्टोरेज के प्रकार
1. Floppy Disk
- यह पुराने समय में इस्तेमाल होती थी
- प्लास्टिक से बनी होती थी
- इसकी storage capacity बहुत कम (लगभग 1.44 MB से 2.88 MB) होती थी
2. Optical Disk
यह गोल (circular) डिस्क होती है।
इसके प्रकार:
- CD (Compact Disc): लगभग 700 MB डेटा स्टोर कर सकती है
- DVD (Digital Versatile Disc): लगभग 4.7 GB या उससे अधिक डेटा स्टोर कर सकती है
3. Pen Drive
- यह एक portable storage device है
- इसकी capacity 2GB से लेकर 128GB या उससे अधिक हो सकती है
- इसमें डेटा को आसानी से store, delete और transfer किया जा सकता है
आप इसे एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में डेटा ले जाने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
4. Hard Disk
- यह कंप्यूटर का मुख्य storage device होता है
- इसमें बड़ी मात्रा में डेटा store किया जा सकता है
- यह permanent storage प्रदान करता है
5. Cloud Storage
- इसमें डेटा इंटरनेट के माध्यम से online server पर store किया जाता है
- आप इसे कभी भी और कहीं से भी access कर सकते हैं
- इसके लिए इंटरनेट और account की आवश्यकता होती है
निष्कर्ष
Data storage कंप्यूटर का एक बहुत महत्वपूर्ण भाग है। इसके माध्यम से हम अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर आसानी से उपयोग कर सकते हैं। Primary storage तेज़ होता है जबकि secondary storage डेटा को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए उपयोग किया जाता है।
अगर यह पोस्ट Data Storage in Hindi आपके लिए helpful रही हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर share करें और comment करके बताएं। धन्यवाद