Logic Gate क्या है? – Types of Logic Gates in Hindi

Logic Gate क्या है?

Logic Gate एक इलेक्ट्रॉनिक सर्किट होता है जो input के आधार पर निर्णय (decision) लेकर output देता है। यह केवल दो values पर काम करता है:-

  • 0 = OFF / False
  • 1 = ON / True

कंप्यूटर और दूसरे सभी digital devices में logic gates का उपयोग होता है।

Logic Gates किसी भी digital system के बेसिक building blocks होते हैं। ये ऐसे electronic circuits होते हैं जिनमें एक या एक से अधिक input होते हैं तथा केवल एक output प्राप्त होता है।

Types of Logic Gates in Hindi (लॉजिक गेट्स के प्रकार)

Logic Gates मुख्य रूप से 7 प्रकार के होते हैं। प्रत्येक Logic Gate का कार्य अलग-अलग होता है।

  • AND Gate
  • OR Gate
  • NOT Gate
  • NAND Gate
  • NOR Gate
  • XOR Gate
  • XNOR Gate

AND Gate

AND Gate एक basic logic gate है जिसमें output तभी 1 (HIGH) होता है जब सभी inputs 1 हों।
यदि कोई भी input 0 हो, तो output 0 (LOW) होगा।

लॉजिक डायग्राम:-  यहाँ दो input A और B है और एक output X = A.B है।

and gate in hindi

TRUTH TABLE :-

and gate truth table

OR Gate

OR Gate एक basic logic gate है जिसमें output 1 (HIGH) तब होता है जब कोई भी एक input 1 हो।
यदि सभी inputs 0 हों, तभी output 0 मिलता है।

यह gate logical addition की तरह कार्य करता है।

लॉजिक डायग्राम :-

or gate in hindi

Truth Table

or gate truth table

NOT Gate

NOT Gate एक basic logic gate है जो input का उल्टा (opposite) output देता है।
इसे Inverter Gate भी कहा जाता है।

यदि input 1 हो तो output 0 होगा और यदि input 0 हो तो output 1 मिलेगा।

लॉजिक डायग्राम:-
not gate in hindi

Truth Table

not gate truth table

NAND Gate

एक AND GATE को NOT GATE के साथ जोड़ने पर एक नया GATE प्राप्त होता है जिसे NAND GATE कहते है।

NAND Gate एक logic gate है जो AND Gate का opposite output देता है। इसका नाम NOT + AND से मिलकर बना है।

NAND gate में output केवल तभी 0 (LOW) होता है जब सभी inputs 1 हों। बाकी सभी स्थितियों में output 1 (HIGH) रहता है।

लॉजिक डायग्राम :-

NAND gate

TRUTH TABLE

nand gate truth table

NOR Gate

यह NOT और OR GATE का combination होता है। एक NOT GATE और एक OR GATE को जोड़ने से जो GATE प्राप्त होता है उसे NOR GATE कहते है। NOR GATE जो है वह OR GATE का compliment होता है।

NOR Gate एक logic gate है जो OR Gate का opposite output देता है। इसका नाम NOT + OR से मिलकर बना है।

NOR gate में output केवल तभी 1 (HIGH) होता है जब सभी inputs 0 हों। यदि कोई भी input 1 हो जाए, तो output 0 (LOW) हो जाता है।

लॉजिक डायग्राम :-

nor gate

TRUTH TABLE

nor gate truth table

XOR Gate

XOR Gate एक logic gate है जिसका पूरा नाम Exclusive OR Gate होता है।

इस gate में output 1 (HIGH) तब मिलता है जब दोनों inputs अलग-अलग हों। यदि दोनों inputs समान हों, तो output 0 (LOW) होता है।

XOR का प्रयोग half adder, full adder, तथा subtractor में किया जा सकता है। XOR को Ex-OR भी कहते है।

लॉजिक डायग्राम

xor gate in hindi

TRUTH TABLE

xor gate truth table

XNOR Gate

XNOR Gate एक logic gate है जो XOR Gate का opposite output देता है। इसका पूरा नाम Exclusive NOR Gate होता है।

XNOR gate में output 1 (HIGH) तब मिलता है जब दोनों inputs समान हों। यदि दोनों inputs अलग-अलग हों, तो output 0 (LOW) होता है।

लॉजिक डायग्राम

XNOR Gate in Hindi

XNOR Gate का Truth Table

ABOutput
001
010
100
111

इसे भी पढ़ें:-

निवेदन:- आपको Logic Gates in Hindi की यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ share करें तथा लॉजिक गेट्स सम्बन्धित कोई सवाल हो तो कमेंट में पूछ सकते हैं। धन्यवाद।

Leave a Comment