टॉपिक
Transmission Media क्या है?
Transmission Media वह माध्यम (medium) होता है जिसकी सहायता से एक device से दूसरे device तक data, signals या information भेजी जाती है।
दूसरे शब्दों में कहें तो, “Transmission Media एक communication path होता है जो sender और receiver को आपस में जोड़ता है। ट्रांसमिशन मीडिया की मदद से sender और receiver आसानी से कम्यूनिकेशन कर सकते हैं।”
ट्रांसमिशन मीडिया के प्रकार (Types of Transmission Media in Hindi)

Transmission Media सूचना को sender से receiver तक पहुचाने का एक रास्ता (path) होता है। यह दो प्रकार का होता है:-
- Guided Media (Wired Media)
- Unguided Media (Wireless Media)
1. Guided Media (Wired Media)
Guided Media में data तार (cable) के माध्यम से भेजा जाता है। इसमें signals एक निश्चित रास्ते (path) में travel करते हैं।
इसे Wired Media भी कहते हैं क्योंकि इसमें physical cable का उपयोग होता है।
Guided Media के प्रकार निम्नलिखित हैं:-
- Coaxial Cable
- Fiber Optic
- Twisted Pair
(a):- Coaxial Cable
Coaxial Cable एक प्रकार की Guided Media (Wired Media) है जिसका उपयोग data और signals को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने के लिए किया जाता है।
इस cable में एक central copper wire होती है जिसके चारों ओर insulation, metallic shield और outer cover लगा होता है।
यह cable सामान्य cables की तुलना में अधिक सुरक्षित और बेहतर signal quality प्रदान करती है।
Coaxial cable मुख्य रूप से चार भागों से मिलकर बनी होती है:
1. Central Conductor
यह अंदर की copper wire होती है जो data signals को carry करती है।
2. Insulation Layer
यह conductor के चारों ओर लगी होती है और signal leakage को रोकती है।
3. Metallic Shield
यह बाहरी noise और interference से protection देती है।
4. Outer Plastic Cover
यह cable को बाहरी damage से बचाती है।
(b):- Fiber Optic Cable
Fiber Optic Cable एक प्रकार की Guided Media (Wired Media) है जिसमें data को light signals (प्रकाश संकेतों) के रूप में भेजा जाता है।
यह बहुत तेज गति (high speed) से data transmission करती है और लंबी दूरी तक communication के लिए उपयोग की जाती है।
इस cable में बहुत पतले glass या plastic fibers होते हैं जिनके माध्यम से प्रकाश travel करता है।

Fiber optic cable मुख्य रूप से निम्न भागों से मिलकर बनी होती है:
1. Core
यह सबसे अंदर का भाग होता है जिसमें light travel करती है।
यह glass या plastic से बना होता है।
2. Cladding
यह core के चारों ओर होती है और light को बाहर निकलने से रोकती है।
3. Buffer Coating
यह cable को moisture और damage से बचाती है।
4. Outer Jacket
यह बाहरी सुरक्षा परत होती है जो cable को सुरक्षित रखती है।
(c):- Twisted Pair
Twisted Pair Cable एक प्रकार की Guided Media (Wired Media) है जिसमें दो copper wires आपस में twisted (मुड़ी हुई) रहती हैं।
इन wires को twist करने का मुख्य उद्देश्य signal interference और noise को कम करना होता है। यह सबसे अधिक उपयोग होने वाली networking cable है।
Twisted Pair Cable के प्रकार
(i) UTP (Unshielded Twisted Pair)
इसमें कोई extra metallic shield नहीं होती। यह सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली cable है।
(ii) STP (Shielded Twisted Pair)
इसमें metallic shield होती है जो interference को और कम करती है।
2. Unguided Media (Wireless Media)
Unguided Media वह transmission media होती है जिसमें data या signals को बिना किसी wire या cable के भेजा जाता है।
इसमें signals हवा (air), vacuum या space के माध्यम से travel करते हैं।
इसे Wireless Media भी कहा जाता है क्योंकि इसमें physical cable का उपयोग नहीं होता।
ये निम्नलिखित प्रकार के होते है:-
- Radio Waves
- Microwaves
- Infrared waves
(a):- Radio waves
इनकी आवृत्ति 3KHz से 1GHz तक होती है. इन्हें आसानी से स्थापित किया जा सकता है तथा इनका एटेनुऐशन भी उच्च होता है. रेडियो तरंगे ज्यादातर omnidirectional होती है. जब एक antenna रेडियो तरंगों को ट्रांसमिट करता है तो ये सभी दिशाओं में फैल जाते है.
रेडियो तरंगों का प्रयोग टेलीविज़न, मोबाइल तथा रेडियो के communication में होता है. इनमे एक radio tuner होता है जो कि रेडियो तरंगो को receive करता है तथा स्पीकर में इन तरंगों को mechanical vibration में बदल देता है जिससे हमें स्पीकर से आवाज़ सुनाई देती है.
(b):- Microwaves
इसमें सूचना का ट्रांसमिशन इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों द्वारा किया जाता है जिसकी wavelength को सेंटीमीटर में मापा जाता है.
इनकी आवृत्ति 1GHz से अधिक होती है तथा ये अनेक प्रकार के ट्रांसमिट से निर्मित होती है. microwaves का प्रयोग खाना पकाने तथा मोबाइल आदि में किया जाता है तथा wifi में भी इसका प्रयोग किया जाता है.
(c):- Infrared Waves
यह एक विशेष तरंगदैर्ध्य का विधुतचुम्ब्कीय विकीरण होता है जिन्हें हम infrared कहते हैं. इन तरंगो को मनुष्य देख नहीं सकता है परन्तु skin में heat के रूप में महसूस अवश्य कर सकता है.
इनका प्रयोग TV Remote Control, Wireless LAN, CCTV तथा मिसाइल गाइडेंस सिस्टम आदि में किया जाता है.
सन् 1800 में सर्वप्रथम सर William Herschel ने infrared को विकसित किया था।
इसे भी पढ़ें:- Transmission Mode क्या होता है और इसके प्रकार
निवेदन:-अगर आपको यह पोस्ट Transmission Media in Hindi पसंद आई है तो हमें comment के माध्यम से बताइए तथा अपने दोस्तों के साथ पोस्ट को share करें धन्यवाद.