ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है? – Operating System in Hindi

आपरेटिंग सिस्टम क्या है? (What is Operating System in Hindi)

  • ऑपरेटिंग सिस्टम एक System Software होता है जो Computer के Hardware और User के बीच Interface का कार्य करता है।

  • ऑपरेटिंग सिस्टम Computer के सभी कार्यों को Control और Manage करता है। सरल शब्दों में कहा जाए तो “Operating System वह Software है जो Computer को चलाने योग्य बनाता है। बिना Operating System के Computer सही प्रकार से कार्य नहीं कर सकता।”

  • Operating System को “Program of Programs” भी कहा जाता है क्योंकि यह अन्य सभी Programs को नियंत्रित करने का कार्य करता है।

  • जब कंप्यूटर Start होता है तब सबसे पहले Operating System ही Load होता है। इसके बाद बाकी Applications और सॉफ्टवेयर Run होते हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम User द्वारा दिए गए Instructions को Computer Hardware तक पहुँचाता है और Computer Hardware द्वारा प्राप्त Output को User तक वापस पहुँचाता है। इस प्रकार यह User और Computer के बीच Bridge (पुल) की तरह कार्य करता है।

  • ऑपरेटिंग सिस्टम Computer के CPU, Memory, Storage तथा Input/Output Devices को नियंत्रित करता है। यह निर्धारित करता है कि कौन-सा Program कब Run होगा और कितनी देर तक Run होगा। यदि एक साथ कई Programs चल रहे हों तो Operating System सभी Programs को व्यवस्थित रूप से Manage करता है। इसी सुविधा को Multitasking कहा जाता है।

  • आजकल के Operating System इतने विकसित हो चुके हैं कि वे एक साथ कई कार्यों को आसानी से कर सकते हैं। उदाहरण के लिए User एक ही समय पर Internet चला सकता है, Music सुन सकता है तथा Typing भी कर सकता है।

  • आज के समय में Mobile Phones में भी Operating System का उपयोग किया जाता है। Android तथा iOS सबसे लोकप्रिय Mobile Operating Systems हैं।

नीचे आपको Operating System का चित्र दिया गया है।

Operating System क्या है?

Characteristics of Operating System in Hindi (ऑपरेटिंग सिस्टम की विशेषताएँ)

ऑपरेटिंग सिस्टम की विशेषताएं नीचे दी गई है:-

1. Memory Management (मैमोरी प्रबंधन)

Operating System कंप्यूटर की मैमोरी को मैनेज करता है। यह देखता है कि कौन-सा Program कितनी Memory का उपयोग कर रहा है और जरूरत पड़ने पर Memory उपलब्ध कराता है।

2. Processor Management (प्रोसेसर प्रबंधन)

यह CPU को नियंत्रित करता है। यह तय करता है कि कौन-सा Program कब और कितनी देर तक Processor का उपयोग करेगा।

3. Device Management (डिवाइस प्रबंधन)

Operating System सभी Devices को मैनेज करता है। जैसे:- Keyboard, Mouse, Printer, Scanner आदि Devices को नियंत्रित करना OS का कार्य है।

4. File Management (फाइल प्रबंधन)

यह Files और Folders को व्यवस्थित रखता है। यह File को Create, Delete, Copy, Rename तथा Store करने की सुविधा देता है।

5. Security (सुरक्षा)

Operating System कंप्यूटर के Data को सुरक्षित रखता है। यह Password और अन्य Security Features की सहायता से Unauthorized Access को रोकता है।

6. Reliability (विश्वसनीयता)

यह बहुत विश्वसनीय होता है। यह System Errors और Virus जैसी समस्याओं को पहचानने में सहायता करता है।

7. Cost (मूल्य)

Operating System का मूल्य उसके Features पर निर्भर करता है। कुछ ऑपरेटिंग सिस्टम Free होते हैं जबकि कुछ को खरीदना पड़ता है।

8. Ease of Use (उपयोग में सरल)

आजकल के Operating Systems उपयोग करने में आसान होते हैं। इनमें GUI Interface होता है जिससे यूजर Mouse द्वारा आसानी से कार्य कर सकता है।

9. Multitasking (एक साथ कई कार्य)

यह एक ही समय पर कई Programs को Run कर सकता है। जैसे:- Music सुनना, Typing करना और Internet चलाना।

10. Fast Performance (तेज़ कार्य क्षमता)

Operating System कंप्यूटर की Speed और Performance को बेहतर बनाता है। यह System Resources का सही उपयोग करके Computer को Smooth तरीके से चलाता है।

Advantages of Operating System in Hindi (ऑपरेटिंग सिस्टम के फायदे)

इसके लाभ निम्नलिखित है:-

  •  इसे आसानी से use किया जा सकता है क्योंकि इसका ग्राफिकल यूजर इंटरफ़ेस होता है.  और नए users इसके द्वारा कंप्यूटर को आसानी से चला सकते है.
  • इसके द्वारा हम एक data को बहुत सारें users के साथ share कर सकते है.
  • इसके द्वारा हम resources को share कर सकते है जैसे:- प्रिंटर.
  • इन्हें आसानी से update किया जा सकता है.
  • यह सुरक्षित (secure) होता है जैसे:- windows में windows defender होता है जो कि किसी भी प्रकार की हानिकारक files को detect कर लेता है और उन्हें remove कर देता है.
  • इसके द्वारा हम कोई भी game या सॉफ्टवेर install सकते है और उन्हें चला सकते है.
  • कुछ ऑपरेटिंग सिस्टम (जैसे:- LINUX) open source होते है इन्हें हम free में अपने computer पर run कर सकते है.

Disadvantages of Operating System in Hindi

  • कुछ ऑपरेटिंग सिस्टम free होते है परन्तु कुछ महंगे होते है जैसे:- windows की कीमत लगभग 5000₹ से 10000₹ तक होती है.
  • linux को चलाना थोडा मुश्किल होता है विंडोज की तुलना में.
  • ये कभी कभी किसी hardware को सपोर्ट नहीं करती है,
  • mac OS में viruses का खतरा ज्यादा रहता है.

इसे भी पढ़ें:- ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रकार (types)

निवेदन:-इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ share करें.

Reference :- https://www.guru99.com/operating-system-tutorial.html

Leave a Comment