Java AWT क्या है? – Java AWT in Hindi

Java AWT एक GUI Library है जो Java में window पर आधारित application और software बनाने के लिए उपयोग की जाती है। AWT का पुरा नाम Abstract Window Toolkit होता है।

इसकी मदद से हम buttons, text fields, labels, menus, windows आदि graphical components बना सकते हैं, जिससे कि user आसानी से program के साथ interact कर सके।

यह एक platform dependent API है जो Java programs के लिए Graphical User Interface (GUI) बनाती है।

AWT Java की सबसे पुरानी GUI libraries में से एक है और यह platform-dependent होती है, यानी यह operating system के native components का उपयोग करती है।

AWT के components जो हैं वो platform dependent होते हैं, अर्थात ये operating system के अनुसार अलग-अलग दिखाई देते हैं। यानी इनकी बनावट ऑपरेटिंग सिस्टम पर depend (निर्भर) करती है।
उदाहरण के लिए, यदि हम एक button बनाते हैं तो वह Windows, macOS और UNIX तीनों में अलग-अलग दिखाई देगा।

AWT के मुख्य Components

Java AWT के मुख्य components निम्नलिखित हैं:-

  1. Button (बटन)
    Button एक clickable component होता है। जब user इस पर click करता है तो कोई action perform होता है। जैसे: “Submit”, “OK” बटन।

  2. Label (लेबल)
    Label का उपयोग text दिखाने के लिए किया जाता है। यह user को जानकारी देने के लिए होता है, जैसे “Enter Name”।

  3. TextField (टेक्स्ट फील्ड)
    TextField एक input box होता है जहाँ यूजर text enter कर सकता है। यह single-line input के लिए उपयोग होता है।

  4. TextArea (टेक्स्ट एरिया)
    TextArea multi-line text input के लिए उपयोग होता है। जैसे feedback या description लिखने के लिए।

  5. Frame (फ्रेम)
    Frame एक main window होता है जिसमें बाकी सभी components रखे जाते हैं। यह application का base container होता है।

Java AWT के Features (विशेषताएँ)

इसकी विशेषताएं निम्नलिखित हैं:-

  1. Platform Dependent – AWT ऑपरेटिंग सिस्टम के native components का उपयोग करता है। इसलिए इसका look हर operating system में अलग हो सकता है।

  2. Heavyweight Components – AWT के components सिस्टम के resources ज्यादा use करते हैं क्योंकि ये ऑपरेटिंग सिस्टम के actual components होते हैं। इसलिए इन्हें heavyweight components कहा जाता है।

  3. Event Handling Support – AWT में event handling का support होता है। जैसे button click, mouse movement आदि events को handle किया जा सकता है।

  4. Simple GUI Creation – यह basic GUI applications बनाने के लिए आसान है। छोटे projects और simple interfaces के लिए यह उपयोगी है।

Java AWT Hierarchy क्या है?

Java AWT में सभी classes एक hierarchy (structure) में organized होती हैं, जिससे हमें यह समझने में आसानी होती है कि कौन-सी class किससे related (संबंधित) है।

What is Java AWT in Hindi

1. Component (कम्पोनेंट)

  • Component AWT की सबसे basic class होती है।
  • GUI में दिखाई देने वाले सभी elements जैसे button, text field, label आदि Component कहलाते हैं।
  • यह base class होती है जिससे बाकी GUI elements बनते हैं।

2. Container (कंटेनर)

  • Container एक special type का Component होता है जो अन्य components को अपने अंदर रख सकता है।
  • यह components के layout (arrangement) को भी control करता है।
  • Container, Component class की subclass होती है।

3. Window (विंडो)

  • Window एक container होता है जिसका कोई border, title bar या menu bar नहीं होता।
  • यह एक top-level window होती है।
  • इसे सीधे use नहीं किया जाता, बल्कि इसके subclasses जैसे Frame और Dialog का उपयोग किया जाता है।

4. Panel (पैनल)

  • Panel एक container है जिसमें title bar, menu bar या border नहीं होता।
  • इसका उपयोग छोटे-छोटे components को group करने के लिए किया जाता है।
  • जैसे: button, textfield आदि को organize करने के लिए।

5. Frame (फ्रेम)

  • Frame एक ऐसा container है जिसमें title bar, menu bar और border होता है।
  • यह main window की तरह काम करता है।
  • AWT में application बनाने के लिए सबसे ज्यादा इसी का उपयोग किया जाता है।

Java AWT Methods

MethodDescription (विवरण)
add(Component c)इस method का उपयोग किसी component को container में add करने के लिए किया जाता है। जैसे button को frame में जोड़ना।
setSize(int width, int height)इस method का उपयोग component या window का size सेट करने के लिए किया जाता है। width और height pixels में दी जाती है।
setLayout(LayoutManager m)इस method का उपयोग layout manager सेट करने के लिए किया जाता है, जिससे components की arrangement तय होती है।
setVisible(boolean status)इस method का उपयोग component को दिखाने या छुपाने के लिए किया जाता है। true = show, false = hide।

Java AWT का सरल उदाहरण

import java.awt.*;

public class AWTExample {
    public static void main(String[] args) {
        Frame f = new Frame("My First AWT App");
        Button b = new Button("Click Me");

        b.setBounds(100, 100, 80, 30);
        f.add(b);

        f.setSize(300, 300);
        f.setLayout(null);
        f.setVisible(true);
    }
}

इस program में एक Frame (window) बनाया गया है और उसमें एक Button को add किया गया है। जब program run होगा, तो एक simple window open होगी जिसमें “Click Me” बटन दिखाई देगा।

निवेदन:- अगर आपको “Java AWT in Hindi” की यह पोस्ट अच्छी लगी हो, तो कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं। इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ Share करना न भूलें! धन्यवाद।

Leave a Comment