Input Output Interface क्या है?
Input Output (I/O) Interface एक तरीका होता है जिसकी मदद से CPU और बाहरी devices (जैसे keyboard, mouse आदि) के बीच information (जानकारी) का आदान-प्रदान किया जाता है।
यानी Input Output (I/O) Interface एक पुल (bridge) की तरह काम करता है, जिससे computer और devices आपस में आसानी से बात कर सकें।
I/O Interface की मदद से ही computer में input दिया जाता है और output प्राप्त होता है। जब हम keyboard से कुछ टाइप करते हैं या mouse से क्लिक करते हैं, तो यह interface उस data को CPU तक पहुंचाता है। उसी तरह CPU द्वारा process किया गया data monitor या printer तक भी इसी के जरिए पहुंचता है।
इसके अलावा, CPU और devices की speed अलग-अलग होती है। CPU बहुत तेज काम करता है जबकि devices धीमे होते हैं। I/O Interface इन दोनों के बीच तालमेल (coordination) बनाता है ताकि data सही तरीके से बिना किसी error के transfer हो सके।
नीचे चित्र में आपको I/O Interface का चित्र दिया गया है।

Input Output (I/O) Interface के फायदे
Input Output (I/O) Interface के फायदे निम्नलिखित हैं:-
- CPU और Devices के बीच आसान Communication
I/O Interface CPU और external devices के बीच connection बनाता है। इससे data आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचता है। - Speed Difference को Balance करना
CPU बहुत तेज होता है और devices धीमे होते हैं। I/O Interface इन दोनों की speed को manage करता है ताकि data सही तरीके से transfer हो सके। - Data को सही Format में Convert करना
अलग-अलग devices अलग format में data देते हैं, जबकि CPU binary में काम करता है। I/O Interface data को convert करके दोनों को समझने लायक बनाता है। - Device Control और Management
यह devices को control करता है, जैसे कब data भेजना है, कब रुकना है आदि। इससे पूरा system व्यवस्थित तरीके से काम करता है। - Error Handling (त्रुटि नियंत्रण)
Data transfer के दौरान अगर कोई error आती है, तो I/O Interface उसे detect करके ठीक करने में मदद करता है। - Multiple Devices को Support करना
I/O Interface एक साथ कई devices (keyboard, mouse, printer आदि) को manage कर सकता है, जिससे system efficiently काम करता है। - System Performance को Improve करना
Data transfer को सही तरीके से manage करके यह पूरे computer system की performance को बेहतर बनाता है।
NOTE:- मुझे उम्मीद है कि यह Input Output (I/O) Interface in Hindi आपके लिए helpful रहा होगा इसे अपने friends के साथ जरुर share कीजिये और आपके जो भी questions है उन्हें comment करके पूछ सकते है। Thanks.