डेटा ट्रांसमिशन क्या है? (Data Transmission in Hindi)

Data Transmission क्या है?

Data Transmission एक ऐसी प्रक्रिया (Process) है जिसमें एक device से दूसरे device तक data या information को भेजा जाता है। इसमें डेटा को signals (जैसे electrical signals, या radio waves) के रूप में network के माध्यम से भेजा जाता है।

दूसरे शब्दों में कहें तो, “Data Transmission (डेटा ट्रांसमिशन) एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें डिजिटल या एनालॉग डेटा को दो या दो से अधिक डिवाइस (Devices) के बीच ट्रांसफर किया जाता है।”

डेटा ट्रांसमिशन में sender और receiver के बीच एक connection बनाया जाता है, जिसके माध्यम से जानकारी आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पहुँचती है। उदाहरण के लिए, जब आप mobile से कोई message भेजते हैं, तो आपका डेटा network के माध्यम से दूसरे व्यक्ति के mobile तक पहुँचता है – इसी को Data Transmission कहते हैं।

Data Transmission in Hindi

Types of Data Transmission in Hindi (डेटा ट्रांसमिशन के प्रकार)

Types of Data Transmission in Hindi

Data Transmission दो प्रकार का होता है।

  1. Parallel Data Transmission (पैरेलल डेटा ट्रांसमिशन)
  2. Serial Data Transmission (सीरियल डेटा ट्रांसमिशन)

1) Parallel Data Transmission

Parallel Data Transmission वह प्रक्रिया है जिसमें data की बहुत सारीं bits को एक ही समय (same time) पर अलग-अलग communication lines के माध्यम से भेजा जाता है।

इसमें data के सभी हिस्से (bits) एक साथ भेजे जाते हैं, इसलिए data बहुत तेज़ी से transfer होता है।

अगर हमें n bits भेजनी हैं, तो इसके लिए n अलग-अलग lines (wires) का उपयोग किया जाता है।

इसका मतलब यह है कि सभी bits एक ही समय में भेज दी जाती हैं, इसलिए इसकी speed बहुत तेज होती है।

यह तकनीक आमतौर पर कम दूरी (short distance) के लिए उपयोग की जाती है, जैसे कंप्यूटर के अंदर data transfer, CPU और memory के बीच communication, या पुराने समय में computer और printer के बीच।

जैसा कि आप चित्र में देख सकते है 8 bits डेटा को sender से receiver तक ट्रांसमिट करने के लिए 8 अलग अलग लाइन (वायर) का प्रयोग किया है.

Parallel Data Transmission

Parallel Transmission के फायदे

  • डेटा बहुत तेज गति से ट्रांसमिट होता है।
  • इसे समझना और implement करना आसान होता है।

Parallel Transmission के नुकसान

  • इसकी cost ज्यादा होती है (हर bit के लिए अलग wire चाहिए)
  • ज्यादा wires होने के कारण noise और interference की समस्या हो सकती है।
  • लंबी दूरी के लिए उपयुक्त नहीं है।

2) Serial Data Transmission

Serial Data Transmission वह प्रक्रिया है जिसमें data की bits को एक-एक करके (one by one) केवल एक ही communication line के माध्यम से भेजा जाता है।

इसमें data धीरे-धीरे एक लाइन से लगातार भेजा जाता है, यानी सभी bits एक साथ नहीं बल्कि एक क्रम (sequence) में भेजी जाती हैं। इसलिए इसमें डेटा serial wise एक लाइन से ही ट्रांसमिट होता है।

Serial Data Transmission का इस्तेमाल लम्बी दूरी के ट्रांसमिशन के लिए किया जाता है जैसे इंटरनेट, टेलीफोन लाइन, नेटवर्क केबल आदि।

Serial Data Transmission के फायदे

  1. इसकी cost कम होती है।
  2. एक ही लाइन होने के कारण signals में गड़बड़ी कम होती है।
  3. यह लंबी दूरी के communication के लिए ज्यादा reliable (विश्वसनीय) होता है।

Serial Data Transmission के नुकसान

  1. इसमें bits एक-एक करके भेजी जाती हैं, इसलिए इसकी speed (गीत) parallel से कम हो सकती है।
  2. इसमें बड़े data को भेजने में समय अधिक लग सकता है।

Types of Serial Data Transmission (सीरियल डेटा ट्रांसमिशन के प्रकार)

Serial transmission के दो मुख्य प्रकार होते हैं:-

  1. Asynchronous Transmission
  2. Synchronous Transmission

1:- Asynchronous Transmission

Asynchronous transmission में डेटा को एक-एक character (byte) के रूप में भेजा जाता है।

हर character के साथ start bit और stop bit जुड़ी होती हैं।

  • Start Bit (0) → यह बताता है कि नया data आने वाला है
  • Stop Bit (1) → यह बताता है कि data समाप्त हो गया है

Asynchronous transmission का फायदा यह है कि इसमें रिसीवर तथा सेन्डर के मध्य synchronization करने की आवश्यकता नहीं होती है तथा इसका मूल्य (cost) कम होता है।

Asynchronous Transmission

2. Synchronous Transmission

Synchronous transmission में डेटा को block (समूह) के रूप में भेजा जाता है, जिसमें कई characters होते हैं।

इसमें start और stop bits का उपयोग नहीं होता। इसके बजाय एक common clock signal का उपयोग किया जाता है, जिससे sender और receiver एक ही समय पर काम करते हैं।

इसकी गति asynchronous transmission से अधिक होती है क्योंकि हमें start तथा stop bit को नहीं भेजना पड़ता तथा हम इसमें बहुत सारें characters को एक साथ भेज सकते है।

इसका नुकसान यह है कि इसका मूल्य asynchronous की तुलना में अधिक होता है तथा इसमें synchronization होता है जिससे सिस्टम complicated हो जाता है।

Synchronous Transmission

इसे भी पढ़ें:- Transmission Mode क्या है?

निवेदन:- अगर आपको “Data Transmission in Hindi” की यह जानकारी पसंद आई हो, तो कृपया अपना सुझाव या सवाल कमेंट के द्वारा हमें जरूर बताइए। हम आपके सवालों का जवाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे। इसे अपने दोस्तों के साथ Share करना न भूलें! धन्यवाद।

Leave a Comment