Aggregation, Generalization, Specialization and Association in Hindi

DBMS में जब हम किसी बड़े और जटिल (Complex) डेटाबेस का ER डायग्राम बनाते हैं, तो उसे और अधिक स्पष्ट बनाने के लिए Enhanced Entity-Relationship (EER) Model का उपयोग किया जाता है। EER Model में मुख्य रूप से चार Concepts होते हैं:-

  1. Generalization
  2. Specialization
  3. Aggregation
  4. Association

1. Generalization (जनरलाइजेशन)

DBMS में Generalization एक Bottom-Up (नीचे से ऊपर की ओर) Approach है। यह वह प्रक्रिया है जिसमें दो या दो से अधिक ‘Low-level Entities’ (छोटी Entities) की समान विशेषताओं (Common Attributes) को मिलाकर एक ‘High-level Entity’ (बड़ी Entity) बनाई जाती है।

Generalization में IS-A relationship होता है। इसका मतलब है कि जो नई बड़ी entity बनती है, वह बाकी छोटी entities की parent होती है। यानी छोटी entities, उस बड़ी entity का ही एक रूप होती हैं।

Example (उदाहरण):- मान लो हमारे पास दो entities हैं — Student और Teacher। इन दोनों में कुछ बातें एक जैसी होती हैं, जैसे Name, Age और Address। अब इन common चीजों को बार-बार अलग-अलग जगह लिखने की बजाय हम एक नई entity बना लेते हैं जिसका नाम Person रखते हैं।

इस Person entity में हम ये सभी common जानकारी रख देते हैं। उसके बाद Student और Teacher, Person के ही प्रकार (types) बन जाते हैं।

यानी सरल शब्दों में: Student एक Person है और Teacher भी एक Person है।

Generalization in DBMS in Hindi

2. Specialization (स्पेशलाइजेशन)

Specialization बिल्कुल Generalization का उल्टा है। Specialization एक Top-Down (ऊपर से नीचे की ओर) Approach है। यह वह प्रक्रिया है जिसमें एक High-level Entity (बड़ी Entity) को उसकी विशेषताओं के आधार पर अलग-अलग Low-level Entities (छोटी Entities) में विभाजित किया जाता है।

Specialization में भी IS-A relationship होता है। इसका मतलब है कि जो छोटी entities बनती हैं, वे उस बड़ी entity के ही प्रकार होती हैं। यानी हर subclass, अपने superclass का ही एक रूप होता है।

Example (उदाहरण):– मान लो हमारे पास एक entity है – Person। अब Person को उसकी अलग-अलग roles या काम के आधार पर हम अलग-अलग entities में बांट सकते हैं, जैसे Student और Teacher।

यहाँ Person एक common entity है, लेकिन Student और Teacher की अपनी-अपनी अलग विशेषताएं होती हैं। जैसे Student के पास Roll No और Course होता है, जबकि Teacher के पास Department और Salary होती है।

इस तरह Person को तोड़कर Student और Teacher बनाया जाता है।

यानी सरल शब्दों में: Student एक Person है और Teacher भी एक Person है, लेकिन दोनों की अपनी अलग पहचान और विशेषताएं होती हैं।

Specialization

3. Aggregation (एग्रीगेशन)

ER Model में एक बहुत बड़ी कमी (Limitation) होती है कि – हम किसी एक ‘Relationship’ को सीधे किसी दूसरी ‘Relationship’ के साथ नहीं जोड़ सकते।

इसी समस्या को सुलझाने और डेटाबेस के कठिन स्ट्रक्चर को आसान बनाने के लिए Aggregation का उपयोग किया जाता है।

Aggregation में हम किसी relationship को ही एक अलग entity की तरह मान लेते हैं और फिर उसे किसी दूसरी entity या relationship से जोड़ते हैं। इस वजह से इसे HAS-A relationship भी कहा जाता है और यह Association का एक special रूप होता है।

सरल शब्दों में, Aggregation का मतलब है कि हम दो entities के बीच बने relationship को इतना महत्वपूर्ण मानते हैं कि उसे एक single entity की तरह treat करने लगते हैं। इससे हम कठिन situations को आसानी से दिखा सकते हैं।

जब हम ऐसा करते हैं, तो हम relationships के बीच भी relation दिखा पाते हैं, जो सामान्य ER Model में संभव नहीं होता। इस तरह Aggregation हमें complex data को समझने और सही तरीके से represent करने में मदद करता है।

Example (उदाहरण):- मान लीजिए Student और Course के बीच “Enroll का रिलेशनशिप है।

अब अगर हमें दिखाना हो कि एक Teacher इस पूरे Enrollment को मैनेज करता है, तो हम Teacher को सीधे Student या Course से नहीं जोड़ सकते। उसका संबंध पूरी ‘Enroll’ प्रक्रिया से है।

इसलिए, Aggregation का इस्तेमाल करके हम पूरे [Student -> Enroll -> Course] रिलेशन को एक ‘Single Entity’ मान लेते हैं और फिर उसे Teacher से जोड़ देते हैं।

Aggregation in ER Model in Hindi

4. Association (एसोसिएशन)

Association का मतलब है दो अलग-अलग Entity (Table) के बीच संबंध (Relationship) स्थापित करना। जब डेटाबेस में हमें यह दिखाना होता है कि एक entity दूसरी entity से कैसे जुड़ी हुई है, तब हम Association का इस्तेमाल करते हैं।

Association डेटाबेस में यह बताता है कि एक Table का डेटा दूसरी Table के डेटा से कैसे जुड़ा हुआ है (जैसे- One-to-One, One-to-Many, या Many-to-Many)।

Association में कोई भी Entity दूसरी Entity की ‘मालिक’ (Owner) नहीं होती। दोनों आज़ाद (Independent) होती हैं और सिर्फ एक Relationship से जुड़ी होती हैं।

उदाहरण के लिए मान लो हमारे पास Student और Teacher दो entities हैं। एक student कई teachers से पढ़ सकता है और एक teacher भी कई students को पढ़ा सकता है। यहाँ Student और Teacher के बीच “teaches” या “studies” नाम का relationship बनता है। इस relation में दोनों entities एक-दूसरे से जुड़ी हैं, लेकिन कोई भी एक दूसरे का owner नहीं है।

Association in DBMS in Hindi

निवेदन:-अगर आपका किसी subjects को लेकर कोई सवाल या कोई topics है तो हमें बतायें हम उसको एक या दो दिन के अंदर यहाँ हिंदी में Publish करेंगे।

Leave a Comment