Types of Attributes in DBMS in Hindi (एट्रिब्यूट के प्रकार)

DBMS में Attributes बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। Attribute किसी भी Entity की विशेषता (property) को दर्शाता है। जैसे – Student Entity के लिए Name, Age, Roll Number आदि उसके attributes होते हैं।

सरल शब्दों में कहें तो, “डेटाबेस में स्टोर की जाने वाली किसी ‘Entity’ (वस्तु, व्यक्ति, या स्थान) की विशेषताओं को ही Attribute कहा जाता है।”

DBMS में attributes के कई प्रकार होते हैं, जिनमें से मुख्य प्रकार नीचे दिए गए हैं:-

1. Simple Attribute और Composite Attribute

Simple Attribute वह होता है जिसे छोटे भागों में divide (विभाजित) नहीं किया जा सकता। जबकि Composite Attribute वह होता है जिसे कई छोटे भागों (subparts) में बांटा जा सकता है।

उदाहरण:

  • Name एक Composite Attribute है
  • इसे First Name और Last Name में divide किया जा सकता है
  • यहाँ First Name और Last Name, Simple Attributes हैं

2. Single Valued और Multivalued Attribute

Single Valued Attribute वह होता है जिसकी एक entity के लिए केवल एक ही value होती है।

उदाहरण:

  • किसी व्यक्ति की Age (एक ही value होती है)

Multivalued Attribute वह होता है जिसकी एक entity के लिए एक से ज्यादा values हो सकती हैं।

उदाहरण:

  • किसी Employee के कई Phone Numbers हो सकते हैं।
  • किसी Car के कई Colors हो सकते हैं।

3. Stored Attribute और Derived Attribute

Stored Attribute वह होता है जिसकी value डेटाबेस में सीधे store होती है।

Derived Attribute वह होता है जिसकी value किसी दूसरे attribute से निकाली (derive) जाती है।

उदाहरण:

  • Birth Date → Stored Attribute
  • Age → Derived Attribute (Birth Date से निकाली जाती है)

इसे भी पढ़ें:Attributes क्या है?

निवेदन:- आपको “Types of Attributes in Hindi” पर ये पोस्ट कैसी लगी आप हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बतायें। हमें आपके Comments का बेसब्री से इन्तजार रहता है। अगर आपका कोई सवाल या कोई suggestions है तो हमें बतायें हम उसको एक या दो दिन के अंदर यहाँ Publish करेंगे और हाँ पोस्ट Share जरूर करें।

3 thoughts on “Types of Attributes in DBMS in Hindi (एट्रिब्यूट के प्रकार)”

  1. Data objects and attribute types:
    nominal , binary , ordinal , numerical , discrete and
    continuous attributes ye sbhi attribute btaiye

    Reply

Leave a Comment