Tuple Methods in Python in Hindi

Python में Tuple के कुछ built-in methods होते हैं, जिनका उपयोग आप Tuple के elements को manipulate करने या जानकारी प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं।

Tuple एक immutable डेटा स्ट्रक्चर है, इसलिए इनमें बदलाव करने के methods नहीं होते, लेकिन इसके कुछ methods हैं जो जानकारी extract (प्राप्त) करने में मदद करते हैं।

1. count()

count() method का उपयोग tuple में किसी एक element की संख्या को count करने के लिए किया जाता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि tuple में कोई element कितनी बार मौजूद है, तो आप इस method का use कर सकते हैं।

Syntax:

tuple.count(value)

Example:

my_tuple = (10, 20, 20, 30, 40, 20)

# 20 की गिनती जानने के लिए

print(my_tuple.count(20))  
# Output: 3

यह output देगा 3, क्योंकि 20 tuple में 3 बार आता है।

2. index()

index() method का का इस्तेमाल किसी element के index को find करने के लिए किया जाता है। यह method उस element के index को return करता है, जहां वह पहली बार आता है। यदि एलिमेंट tuple में नहीं है, तो यह error देगा।

Syntax:

tuple.index(value)

Example:

my_tuple = (10, 20, 30, 40, 50)

# 30 के first occurrence का index जानने के लिए

print(my_tuple.index(30))  
# Output: 2

यह output 2 देगा, क्योंकि 30 का पहला occurrence, index 2 पर है।

3. len()

len() method का इस्तेमाल tuple की length, यानी tuple में कितने elements हैं, यह जानने के लिए किया जाता है। यह मेथड tuple में स्टोर किए गए elements की कुल संख्या return करता है।

Syntax:

len(tuple)

Example:

my_tuple = (10, 20, 30, 40)

# Tuple की length जानने के लिए

print(len(my_tuple))  
# Output: 4

यह output: 4 देगा, क्योंकि tuple में 4 elements हैं।

4. max()

max() method का इस्तेमाल tuple में सबसे बड़े element को find करने के लिए किया जाता है। यह tuple के maximum element को return करता है।

Syntax:

max(tuple)

Example:

my_tuple = (10, 20, 5, 40, 30)

# Tuple में maximum value जानने के लिए

print(max(my_tuple))  

# Output: 40

यह output 40 देगा, क्योंकि 40 सबसे बड़ी value है।

5. min()

min() method का इस्तेमाल tuple में सबसे छोटे element को find करने के लिए किया जाता है। यह tuple के minimum element को return करता है।

Syntax:

min(tuple)

Example:

my_tuple = (10, 20, 5, 40, 30)

# Tuple में minimum value जानने के लिए

print(min(my_tuple))  

# Output: 5

यह output 5 देगा, क्योंकि 5 सबसे छोटी value है।

6. tuple()

tuple() मेथड का उपयोग एक iterable (जैसे list या string) को tuple में convert करने के लिए किया जाता है। यह method नए tuple को create करता है, जिसमें वही elements होते हैं जो iterable में होते हैं।

Syntax:

tuple(iterable)

Example:

my_list = [1, 2, 3, 4]

# List को tuple में convert करने के लिए

new_tuple = tuple(my_list)

print(new_tuple)  

# Output: (1, 2, 3, 4)

यह output (1, 2, 3, 4) देगा क्योंकि list को tuple में convert कर दिया गया है।

7. sum ()

sum() method का इस्तेमाल tuple में elements के sum (योग) को calculate करने के लिए किया जाता है। यह मेथड tuple के सारे गणितीय elements के sum को return करता है।

Syntax:-

sum(tuple)

Example:-

tuple1 = (1, 2, 3, 4)
print(sum(tuple1))  
# Output: 10

इस example में sum() मेथड tuple1 के elements का total sum, यानी 10 return करेगा।

8. sorted ()

sorted() मेथड tuple के elements को ascending order (बढ़ते हुए क्रम) में sort करता है और sorted list को return करता है।

Syntax:

sorted(tuple)

Example:

tuple1 = (4, 2, 3, 1)
print(sorted(tuple1))  
# Output: [1, 2, 3, 4]

इस example में sorted() मेथड tuple1 के elements को sort करेगा और sorted list को return करेगा।

इसे पढ़ें:-

Leave a Comment