ट्रांसमिशन मीडिया क्या है? – Transmission Media in Hindi

Transmission Media क्या है?

Transmission Media वह माध्यम (medium) होता है जिसकी सहायता से एक device से दूसरे device तक data, signals या information भेजी जाती है।

दूसरे शब्दों में कहें तो, “Transmission Media एक communication path होता है जो sender और receiver को आपस में जोड़ता है। ट्रांसमिशन मीडिया की मदद से sender और receiver आसानी से कम्यूनिकेशन कर सकते हैं।”

ट्रांसमिशन मीडिया के प्रकार (Types of Transmission Media in Hindi)

Transmission media types in Hindi

Transmission Media सूचना को sender से receiver तक पहुचाने का एक रास्ता (path) होता है। यह दो प्रकार का होता है:-

  1. Guided Media (Wired Media)
  2. Unguided Media (Wireless Media)

1. Guided Media (Wired Media)

Guided Media में data तार (cable) के माध्यम से भेजा जाता है। इसमें signals एक निश्चित रास्ते (path) में travel करते हैं।

इसे Wired Media भी कहते हैं क्योंकि इसमें physical cable का उपयोग होता है।

Guided Media के प्रकार निम्नलिखित हैं:-

  1. Coaxial Cable
  2. Fiber Optic
  3. Twisted Pair

(a):- Coaxial Cable

Coaxial Cable एक प्रकार की Guided Media (Wired Media) है जिसका उपयोग data और signals को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने के लिए किया जाता है।

इस cable में एक central copper wire होती है जिसके चारों ओर insulation, metallic shield और outer cover लगा होता है।

यह cable सामान्य cables की तुलना में अधिक सुरक्षित और बेहतर signal quality प्रदान करती है।
image

Coaxial cable मुख्य रूप से चार भागों से मिलकर बनी होती है:

1. Central Conductor

यह अंदर की copper wire होती है जो data signals को carry करती है।

2. Insulation Layer

यह conductor के चारों ओर लगी होती है और signal leakage को रोकती है।

3. Metallic Shield

यह बाहरी noise और interference से protection देती है।

4. Outer Plastic Cover

यह cable को बाहरी damage से बचाती है।

(b):- Fiber Optic Cable

Fiber Optic Cable एक प्रकार की Guided Media (Wired Media) है जिसमें data को light signals (प्रकाश संकेतों) के रूप में भेजा जाता है।

यह बहुत तेज गति (high speed) से data transmission करती है और लंबी दूरी तक communication के लिए उपयोग की जाती है।

इस cable में बहुत पतले glass या plastic fibers होते हैं जिनके माध्यम से प्रकाश travel करता है।

Fiber Optic Cable in Hindi

Fiber optic cable मुख्य रूप से निम्न भागों से मिलकर बनी होती है:

1. Core

यह सबसे अंदर का भाग होता है जिसमें light travel करती है।
यह glass या plastic से बना होता है।

2. Cladding

यह core के चारों ओर होती है और light को बाहर निकलने से रोकती है।

3. Buffer Coating

यह cable को moisture और damage से बचाती है।

4. Outer Jacket

यह बाहरी सुरक्षा परत होती है जो cable को सुरक्षित रखती है।

(c):- Twisted Pair

Twisted Pair Cable एक प्रकार की Guided Media (Wired Media) है जिसमें दो copper wires आपस में twisted (मुड़ी हुई) रहती हैं।

इन wires को twist करने का मुख्य उद्देश्य signal interference और noise को कम करना होता है। यह सबसे अधिक उपयोग होने वाली networking cable है।

Twisted Pair Cable के प्रकार

(i) UTP (Unshielded Twisted Pair)

इसमें कोई extra metallic shield नहीं होती। यह सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली cable है।

(ii) STP (Shielded Twisted Pair)

इसमें metallic shield होती है जो interference को और कम करती है।
image

2. Unguided Media (Wireless Media)

Unguided Media वह transmission media होती है जिसमें data या signals को बिना किसी wire या cable के भेजा जाता है।

इसमें signals हवा (air), vacuum या space के माध्यम से travel करते हैं।

इसे Wireless Media भी कहा जाता है क्योंकि इसमें physical cable का उपयोग नहीं होता।

Unguided Media के प्रकार

Unguided Media मुख्य रूप से निम्नलिखित प्रकार की होती है:-

  1. Radio Waves
  2. Microwaves
  3. Infrared waves

1. Radio Waves

Radio Waves का उपयोग बिना तार (wireless) के communication के लिए किया जाता है। ये signals बहुत दूर तक जा सकते हैं और दीवारों के आर-पार भी पहुँच सकते हैं।

2. Microwaves

Microwaves का उपयोग तेज गति (high-speed) से data भेजने के लिए किया जाता है। इसमें signal भेजने और प्राप्त करने वाले devices का आमने-सामने होना जरूरी होता है।

3. Infrared Waves

Infrared Waves का उपयोग कम दूरी के communication में किया जाता है। ये दीवारों के आर-पार नहीं जा सकतीं, इसलिए remote जैसी devices में उपयोग होती हैं।

Guided Media और Unguided Media में अंतर

Guided MediaUnguided Media
इसमें data तार (wire) या cable के माध्यम से भेजा जाता है।इसमें data बिना तार (wireless) के भेजा जाता है।
Physical connection आवश्यक होता है।Physical cable की आवश्यकता नहीं होती।
यह अधिक secure होता है।यह तुलनात्मक रूप से कम secure होता है।
Signal interference कम होता है।Signal interference अधिक हो सकता है।
Installation में अधिक cost आती है।Installation आसान और कम खर्चीला होता है।
उदाहरण: Twisted Pair Cable, Coaxial Cable, Fiber Optic Cableउदाहरण: Radio Waves, Microwaves, Infrared Waves

इसे भी पढ़ें:- Transmission Mode क्या होता है और इसके प्रकार

निवेदन:-अगर आपको यह पोस्ट  Transmission Media in Hindi पसंद आई है तो हमें comment के माध्यम से बताइए तथा अपने दोस्तों के साथ पोस्ट को share करें धन्यवाद.

Leave a Comment